5+ Benefits of Girnar Detox Green Tea | गिरनार डिटॉक्स ग्रीन टी वजन घटाना में फायदेमंद

इस लेख में आप लोग Girnar Detox Green Tea के बारे में जानकारी देने वाले हैं, इसे देसी कहवा के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप देसी करवा पीना पसंद करते हैं जिसे आप घर में कई चुनिंदा मसालो को मिलाकर के बनाते हैं, वह सारे मसाले आपको इस Girnar Detox Green Tea में मिलने वाले है, इस लेख में आप लोगों को इस Green Tea Ke Fayde Aur Nuksan दोनों ही पढ़ने को मिलेंगे, साथ में आपको यह बताया जाएगा कि इसे किस तरह से इस्तेमाल किया जाता है। 

अगर आप लोग Girnar Detox Green Tea की कीमत जानना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें, साथ ही आपको इसमें मिलाए गए सामग्री और इसकी पैकेजिंग के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो आईए जानते हैं Girnar Detox Green Tea क्या है। 

गिरनार डिटॉक्स ग्रीन टी क्या है | What is Girnar Detox Green Tea 

Girnar Detox Green Tea एक बहुत ही अच्छी Detox Tea है इसमें न सिर्फ ग्रीन Tea के गुडनेस है बल्कि काफी सारे गरम मसालो की गुडनेस भी है, यह एक हर्बल Green Tea है। जिसमें सिर्फ और सिर्फ कुछ जड़ी बूटियां गरम मसाले और ग्रीन टी मिला करके बनाया गया है, यह ग्रीन टी दावा करती है कि यह आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाती है। आपकी स्किन को क्लियर करती है वजन को घटाती है साथ ही यह सर्दी जुखाम में भी काफी ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि इसमें काली मिर्च, लौंग, इलाइची, अदरक, तुलसी जैसे मसाले का इस्तेमाल किया गया है इसीलिए इस Girnar Detox Green Tea को देसी कहवा के नाम से भी जाना जाता है। 

इसे इस्तेमाल हर कोई कर सकता है जिसकी उम्र 15 साल से ऊपर है इसे इस्तेमाल कर सकते हैं बूढ़े, बुजुर्ग, नौजवान इसे इस्तेमाल करके उसके फायदे ले सकते हैं। अगर आप इसके स्वाद के बारे में जानना चाहते हैं तो इसका स्वाद बिल्कुल गरम मसाले के फ्लेवर के साथ नमकीन टेस्ट आता है क्योंकि इसमें सेंधा नमक यानी कि Rock Salt का इस्तेमाल किया गया है जो कि आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

इसीलिए इस ग्रीन टी का टेस्ट बाकी सारे ग्रीन टी के मुकाबले बिल्कुल अलग आपको मिलने वाला है, आपने इसके पैकेज पर जो भी इनग्रीडिएंट्स देखे हैं पर सारे इसमें मिले गए हैं जैसे कि दालचीनी, नींबू, ग्रीन टी, लौंग, इलाइची, अदरक, काली मिर्च इत्यादि और इसका निर्माण भारत में ही किया जाता है। चलिए जानते हैं इससे आपको क्या-क्या फायदे होने वाले हैं और इसे उपयोग कैसे किया जाता है।

गिरनार डिटॉक्स ग्रीन टी के इस्तेमाल | Uses of Ginran Green Tea 

Girnar Detox Green Tea के इस्तेमाल की बात करें तो इसे सभी प्रकार के उम्र वाले लोग इस्तेमाल कर सकते हैं, यह पूरी तरह से Herbal Detox Green Tea है आप इस काढ़े की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि यह इम्यूनिटी को बूस्ट करता है और बॉडी को डिटॉक्स करता है तो यह दोनों चीज सभी प्रकार की Age वाले लोगों को जरूरी है।

बॉडी को डिटॉक्स करना काफी जरूरी होता है ताकि आपके शरीर से जितने भी विषैला पदार्थ हैं वह बाहर निकल सके, साथ ही आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होनी चाहिए, जिससे कि आप किसी भी प्रकार के गंभीर बीमारी या फिर सीजनली सर्दी जुकाम से बचे रह सकते हैं, और यह दोनों चीज आपको इस Girnar Detox Green Tea को इस्तेमाल करने से मिल जाती है। 

अगर आप जानना चाहते हैं कि किन-किन परिस्थितियों में इसे इस्तेमाल किया जा सकता है तो मैं आपको बता दूं, कि इसे आप वजन घटाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं, अपने बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं, काढ़े के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं, अपनी स्किन क्लियर करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं, इसमें मिलाए गए सारे सामग्री आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होती हैं, इसीलिए आप इसे एक बार जरूर इस्तेमाल करके देख सकते हैं।

गिरनार डिटॉक्स ग्रीन टी के फायदे | Benefits of Girnar Detox Green Tea 

Benefits of Girnar Detox Green Tea
Benefits of Girnar Detox Green Tea

Girnar Detox Green Tea के कई सारे आपको मिल जाएंगे, जिसे जानने के बाद आप इसे एक बार इस्तेमाल करना जरूर चाहेंगे। Girnar Detox Green Tea पूरी तरह से हर Herbal Product है सबसे बड़ा फायदा तो आपके लिए यही मिल जाता है बाकी के फायदे को आप नीचे देख सकते हैं।

  • Girnar Detox Green Tea आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को काफी तीव्र करता है जिससे कि आपको कई सारी बीमारियों से बचने में मदद मिल जाती है।
  • Girnar Detox Green Tea आपकी बॉडी को पूरी तरह से डिटॉक्स करता है, जिससे कि आपके शरीर में उपस्थित विषैला पदार्थ या विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद मिलती है।
  • Girnar Detox Green Tea में ग्रीन टी के फायदे तो आपको मिल ही जाते हैं साथ में आपको इलायची, लौंग, दालचीनी, जायफल, अदरक, तुलसी जैसे मसाले के फायदे भी मिलते हैं यह सारी चीज आपकी वेट लॉस में काफी मदद करता है।
  • इसमें मिलाई गई सामग्रीयो के न सिर्फ वजन घटाने में फायदा मिलता है बल्कि यह आपको सर्दी जुकाम से निजात दिलाता है तथा उन्हें होने से भी रोकता है।
  • Girnar Detox Green Tea में सेंधा नमक का इस्तेमाल किया गया है जिससे आपका ब्लड प्रेशर भी बढ़ता नहीं है और रॉक साल्ट आपके स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
  • इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है क्योंकि यह आपको Tea Bags में अवेलेबल मिलता है जिसे मात्र आप एक कप गर्म पानी में 5 मिनट के लिए छोड़ कर इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • Girnar Detox Green Tea आपके लिए देसी कहवा के जैसा काम करता है, आप इसे एक तरह का काढ़ा समझ कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इस Detox Green Tea को इस्तेमाल करने के बाद जब आपका पेट अच्छे से साफ होगा, आपके शरीर से विषैला पदार्थ बाहर निकल चुके होंगे, तो इससे आपकी त्वचा पर भी निखार आना शुरू हो जाता है।

गिरनार डिटॉक्स स्क्रीन टेक के नुकसान | Side Effects of Girnar Detox Green Tea 

Girnar Detox Green Tea पूरी तरह से हर्बल और आयुर्वेदिक प्रोडक्ट है और इसमें मिलाए गए सामग्री भी आप देख सकते हैं कि बिल्कुल भी नुकसानदेह नहीं है। लेकिन अगर आपको पता है कि इसमें जो मिलाई गई सामग्री है उसमें से किसी एक से आपको किसी प्रकार की एलर्जी है या फिर अगर आपको बवासीर की समस्या है तो उस स्थिति में आप इस Girnar Detox Green Tea को इस्तेमाल न करें, क्योंकि इसमें मिलाए गई सामग्री तासीर में गर्म होती है और तासीर में होने वाली गर्म चीज बवासीर के लिए नुकसानदेह साबित होती है।

परंतु अगर आपको ऐसी किसी प्रकार की समस्या नहीं है तब आप इसे बेझिझक हो के अपने डेली लाइफ स्टाइल में जोड़ सकते हैं, और इसके फायदे उठा सकते हैं आपको इसके किसी प्रकार के नुकसान देखने को नहीं मिलेंगे।

गिरनार डिटॉक्स ग्रीन टी की सामग्री | Ingredients of Girnar Detox Green Tea 

Benefits of Girnar Detox Green Tea
Benefits of Girnar Detox Green Tea

Girnar Detox Green Tea में मिलाई गई सामग्री में सबसे पहले नाम ग्रीन टी का आता है इसमें ग्रीन टी इस्तेमाल किया गया है जो कि आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है यह आपके मेटाबॉलिज्म को फास्ट करती है, जिस से आपका खाया हुआ खाना अच्छे से पचने में मदद मिलता है उसके साथ इसमें गरम मसाले का इस्तेमाल किया गया है, जिसके अंदर दालचीनी, इलायची, लौंग, जायफल, काली मिर्च, अदरक, तुलसी और सेंधा नमक जैसे चीजों को मिलाया गया है जो आपके स्वास्थ्य को काफी अच्छा रखने में मदद करता है। 

Girnar Detox Green Tea में मिलाई गई सामग्री आपके स्वास्थ्य को तो अच्छा रखती हैं साथ ही यह आपके रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है पाचन तंत्र को मजबूत करती हैं गैस्टिक की समस्या को भी खत्म करती हैं। यह आपकी मेट्रोपॉलिज्म को बढ़ाता है जिस से आपका खाया पिया हुआ खाना सही से पचता है।

गिरनार डिटॉक्स ग्रीन टी की कीमत और पैकेजिंग | Price and Packing of Girnar Detox Green Tea 

इसकी कीमत की बात करें तो Girnar Detox Green Tea आपको मार्केट में ऑफलाइन स्टोर पर ₹330 में 36 Tea Bags मिल जाते हैं अगर आप इसे ऑनलाइन खरीदने जाते हैं तो हो सकता है यह आपको कुछ डिस्काउंट या फिर कुछ ज्यादा दामों में भी मिल सकती है और इसके पैकिंग की बात करें, तो यह कार्डबोर्ड के बॉक्स में Tea Bags के रूप में आपको मिल जाती है। इसके पैकेजिंग के करण इसे इस्तेमाल करने में यह काफी ज्यादा आसान है इसकी सेल्फ लाइफ 1 साल की होती है यानी की मैन्युफैक्चरिंग डेट से लेकर इसे 12 महीने तक इस्तेमाल किया जा सकता है। 

इसके डब्बे पे साफ-साफ लिखा होता है कि यह आपके टेस्ट के हिसाब से नहीं बनाई गई है बल्कि यह आपके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है तो हो सकता है किसी को इसका टेस्ट काफी अच्छा लगे और किसी को इसका टेस्ट काफी बुरा भी लग सकता है। 

मैं आपको यह सलाह दूंगी कि अगर आप इसे इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले इसका छोटा पैकेट लेकर इस्तेमाल कर सकते हैं, अगर आपको यह हर तरीके से अच्छा लगता है अब आप इसे दोबारा खरीद सकते हैं।

गिरनार डिटॉक्स ग्रीन टी को प्रयोग कैसे करें | How to Use Girnar Detox Green Tea

Girnar Detox Green Tea का प्रयोग करने के लिए आपको बाकी सारे ग्रीन टी की तरह ही इस्तेमाल करना है, जैसे बाकी सारे ग्रीन टी बैग्स में अवेलेबल होते हैं यह Detox Green Tea भी इस प्रकार से बैग में मिल रहा है इसके वजह से इसे इस्तेमाल करना काफी आसान होता है। आप एक टी बैग को निकाल कर एक कप गरम पानी डालकर 4 से 5 मिनट छोड़ दे, फिर इसे तीन चार बार उस कप में दीप करते हुए इस्तेमाल कर सकते हैं  इस ग्रीन टी को आपको दिन में दो बार इस्तेमाल करना है, Girnar Detox Green Tea को खाना खाने के आधे से 1 घंटे बाद ही इस्तेमाल करें।

गिरनार डिटॉक्स ग्रीन टी के बारे में अक्सर लोगों द्वारा पूछे गए सवाल (FAQ’S)

1. गिरनार डिटॉक्स ग्रीन टी देसी कहवा के क्या फायदे हैं?

गिरनार डिटॉक्स ग्रीन टी देसी कहवा के फायदे के बात करें तो उसके इस्तेमाल करने के आपको कई फायदे मिल सकते हैं। सबसे पहले यह आपके मेटाबॉलिज्म को फास्ट करता है जिससे आपके खाने-पीने की पाचन क्रिया तीव्र हो जाती है, साथ ही यह आपके रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ता है। वेट लॉस अर्थात वजन घटाने में भी काफी मदद करता है इसमें मिलाए गए सामग्री अधिकांश गरम मसाले को मिलाकर बनाया गया है, जिसके कारण यह सर्दी जुखाम में भी काफी फायदेमंद माना जाता है इसमें ग्रीन टी के गुडनेस के साथ तुलसी के फायदे भी मिल जाते हैं 

2. गिरनार डिटॉक्स ग्रीन टी का उपयोग कैसे करें?

गिरनार डिटॉक्स ग्रीन टी का उपयोग करने के लिए आपको पैकेट से एक ग्रीन टी का पाउच लेकर 90°c तक गर्म पानी एक कप में लेना है, फिर इसकी बैग को तीन से चार मिनट गरम पानी में डुबो के रखने के बाद आप इसे उपयोग कर सकते हैं। उपयोग करने का सही समय खाना खाने के आधे से 1 घंटे बाद का होता है आप इसे दिन में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं सुबह खाने के बाद और रात को खाने के बाद।

3. पेट की चर्बी कम करने के लिए सबसे अच्छी ग्रीन टी कौन सी है?

पेट की चर्बी कम करने के लिए सबसे अच्छे ग्रीन टी Girnar Detox Green Tea होती है या फिर आप किसी अच्छे ब्रांड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं उसे भी इस्तेमाल करने से काफी जल्दी वेट लॉस होता है यह अच्छे ब्रांड के ऊपर भी डिपेंड करता है कि आप किस ब्रांड का ग्रीन टी इस्तेमाल कर रहे हैं।

4. ग्रीन टी कितने दिन में वजन कम करती है?

ग्रीन टी कितने दिनों में वजन कम करती है यह उस ग्रीन टी के ऊपर डिपेंड करता है जो आप इस्तेमाल कर रहे हैं। स्पेशली वजन घटाने के लिए ग्रीन टी मार्केट में बहुत सारे मौजूद है परंतु कुछ ही ग्रीन टी वजन घटाने में फायदेमंद साबित होती है, जैसे लिप्टन ग्रीन टी या फिर गिरनार डिटॉक्स ग्रीन टी इन सभी ग्रीन टी को वजन कम करने में कम से कम 2 से 3 महीने का समय लग सकता है साथ ही आपको फिजिकल एक्टिविटी भी करनी होती है तब जाकर के आपका वजन घटता है।

5. ग्रीन टी कब नहीं पीनी चाहिए?

ग्रीन टी के पीने का सही समय नाश्ते के घंटे बाद या खाने के बाद या फिर रात को डिनर करने के बाद होता है अगर आप इसे चाहे तो दिन में कभी भी पी सकते हैं, परंतु आपको दिन में ज्यादा से ज्यादा दो बार ही ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए। ज्यादा इस्तेमाल करने से आपको यह नुकसान भी कर सकती है और यह नुकसान उसके सामग्री के ऊपर निर्भर करता है कि किस प्रकार की सामग्री उस ग्रीन टी को बनाने में इस्तेमाल की गई है।

6. डिटॉक्स टी क्या है?

डिटॉक्स टी का निर्माण स्पेशली आपके शरीर के विषैला पदार्थ को बाहर निकालने के लिए किया गया है, डिटॉक्स टी में विशेष मात्रा में ऐसी जड़ी बूटियां का इस्तेमाल किया जाता है जो कि आपके शरीर में जाने के बाद उसमें जमी गंदगी तथा विषैला पदार्थ को बाहर निकलने में मदद करती है, जैसे की अजवाइन, जीरा, दालचीनी, काली मिर्च जैसी चीज अश्वगंधा, त्रिफला, नागकेसर यह सारी चीज आपके शरीर में जाकर आपकी बॉडी को प्यूरिफाई करने का काम करती है और इन सभी चीजों को मिलाकर के जो चाय बनाई जाती है उसे डिटॉक्स टी कहा जाता है।

7. ग्रीन टी की तासीर क्या होती है?

ग्रीन टी की तासीर काफी गर्म होती है परंतु यह हर ग्रीन टी के ऊपर निर्भर करता है कि उसमें मिलाई गई सामग्री किस प्रकार की है, अगर गरम तासीर वालों चीजों को मिलाकर उसे बनाया गया है तो उस ग्रीन टी की तासीर गर्म होगी। वैसे ग्रीन टी गरम होती है परंतु गरम मसाले से ज्यादा नहीं होती है।

निष्कर्ष | Conclusion 

इस लेख के माध्यम से आप लोगों ने जाना की Girnar Detox Green Tea के क्या फायदे आपको मिलने वाले हैं और इसे किन लोगों को और किस प्रकार से उपयोग करना चाहिए। Girnar Detox Green Tea के बारे में दी गई जानकारी उम्मीद करती हूं आप लोगों को पसंद आई होगी, अगर आप इस Green Tea को इस्तेमाल करने जा रहे हैं या फिर करना चाह रहे हैं तो आप एक बार इसे बेझिझक इस्तेमाल कर सकते हैं और अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो इसे और लोगों के साथ भी कर सकते हैं। धन्यवाद!

इसे भी पढ़ें

Leave a Comment