इस लेख के माध्यम से आपको kapalbhati karne ke fayde के बारे में जानने को मिलेगा, कपालभाति क्या है और इसे किस लिए करना चाहिए, इस प्राणायाम के क्या-क्या फायदे हैं इन सभी चीजों की जानकारी आपको नीचे पढ़ाने को मिलेगी।
कपालभाति एक ऐसा प्राणायाम है जिसके मदद से आप अपने शरीर की कई प्रकार के विकारों को ठीक कर सकते हैं और वह विकार कौन-कौन से हैं यह सभी आपको नीचे जनने को मिलेगा अगर आप भी kapalbhati karne ke fayde और उसे करने का सही तरीका जानना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक जरूरत पड़े और जाने की कपालभाति क्या है।
What is Kapalbhati | कपालभाति क्या है
कपालभाति एक प्राचीन समय से चला आ रहा प्राणायाम है इसे योगियो द्वारा किया जाने वाला योग कहा जाता है। प्राचीन समय में जब साधु महात्मा जंगल में वास करके सिद्धि प्राप्ति के लिए जाया करते थे तब वह इस प्राणायाम का उपयोग किया करते थे, इसलिए इस प्राणायाम को हठ योगियों का योग भी कहा जाता है।
कपालभाति एक संस्कृत शब्द है जो दो शब्द से मिलकर बना है, पहला है “कपाल” इसका मतलब हमारे मस्तिष्क की हड्डी (खोपड़ी) से है हमारे मस्तिष्क की हड्डी को कपाल नाम से जाना जाता है, और दूसरा है “भाती” अर्थात चमकना आप अपने कपाल को इतना मजबूत कर लेते हैं, इस योग के द्वारा की आपको इसके मदद से योग सिद्धि भी प्राप्त की जा सकती है, इसीलिए इसे कपालभाति के नाम से जाना जाता है।
kapalbhati karne ke fayde आपको कई सारे बताए जा सकते हैं, परंतु हर एक फायदा बताना थोड़ा मुश्किल हो सकता है इस कपालभाति के इतने सारे फायदे हैं यह एक प्राचीन प्राकृतिक स्वसन क्रिया है जिसके मदद से आप अपने शरीर तथा मस्तिष्क के अशुद्धियों को निकाल सकते हैं। इस प्राणायाम के द्वारा आप अपने शरीर में उपस्थित विषैले पदार्थ को बाहर निकाल सकते हैं तथा यह आपके मस्तिष्क को भी काफी शांत और सरल बनता है तो आईए जानते हैं कपालभाति के फायदे क्या है।
Benefits of Kapalbhati | कपालभाति करने के फायदे

1. श्वास नाली की सफाई
कपालभाति नियमित रूप से करने से सबसे पहले आपकी श्वास नाली की सफाई होती है क्योंकि इस प्राणायाम में आप सांस को अंदर बाहर लेते हैं जिस वजह से अगर आपके श्वास नाली में किसी प्रकार का धूल या कण से रोक रुकावट हो रखा है तो वह उसे हटाकर साफ कर देता है और आपको हो सकता है सांस लेने की समस्या हो रही हो, तो वह उसमें भी सुधार करता है इस प्राणायाम के नियमित रूप से अभ्यास करने से आप श्वास को लंबा खींचना और रोकने की अभ्यास में भी वृद्धि कर सकते हैं।
2. चिंता कम करने में मदद
जैसा की योग शास्त्र में बताया गया है कि कपालभाति के नियमित रूप से अभ्यास करने से यह आपकी मन मस्तिष्क को शांत करता है, इस योग का सीधा कनेक्शन आपके मन मस्तिष्क से होता है, तो अगर आप इस योग का लगातार अभ्यास करते हैं तो यह आपको चिंता मुक्त रखना है किसी प्रकार की परेशानी तथा चिंता आपको नुकसान नहीं पहुंच पाती है आप हमेशा पॉजिटिविटी की ओर देखते हैं ना की परेशानी और नेगेटिविटी की ओर।
3. पाचन क्रिया को मजबूत करना
kapalbhati karne ke fayde में से यह फायदा पहले आता है कि कपालभाति को नियमित रूप से करने वाले लोगों का पाचन क्रिया काफी मजबूत रहता है, क्योंकि इस योग में आप अपने पेट को बलपूर्वक अंदर बाहर करते हैं जिसके कारण आपकी जठराग्नि मजबूत होती है और जब आपकी जठराग्नि मजबूत होती है तो आप जो कुछ भी कहते हैं वह काफी अच्छे से पचता है तो यह आपके पाचन क्रिया को इस प्रकार से मजबूत बनाता है।
4. वजन कम करने में सहायक
कपालभाति प्राणायाम को नियमित रूप से करने से वजन कम काफी जल्दी किया जा सकता है, क्योंकि कपालभाति व्यायाम करते वक्त आपको पेट को अंदर बाहर बलपूर्वक खींचना होता है, जिससे सांस अंदर और बाहर होती है और जब पेट को ज्यादा एक्टिव रहना होता है तब उसने जमी हुई चर्बी तथा कमर के आसपास की चर्बी काफी जल्दी कम होती है साथ ही इस प्राणायाम को करने से आपका मेटाबॉलिज्म फास्ट होता है। जिसके वजह से आपका खाया पिया हुआ पचकर एनर्जी में कन्वर्ट होता है ना की फैट में स्टोर होता है, इस तरह से भी वजन काफी जल्दी कम किया जा सकता है।
5. लीवर की सफाई
kapalbhati karne ke fayde में सबसे असरदार यह है कि जब आप नियमित रूप से कपालभाति प्राणायाम करते हैं तो यह आपकी फैटी लीवर को भी ठीक करता है, तथा लीवर को साफ रखता है अगर आपका लवर सही रहेगा तो आपके पाचन तंत्र क्रिया भी सही रहेगी, और कई बीमारियों से यह आपको बचे रहने में मदद करता है। इस प्राणायाम को करते वक्त पेट अंदर बाहर होते समय लिवर की क्रियाएं भी विकसित होती हैं।
6. मस्तिष्क की गतिविधि में वृद्धि
kapalbhati karne ke fayde यह भी है कि यह आपके मस्तिष्क की गतिविधियों को काफी तेज करता है, जैसा कि अपने ऊपर पढ़ा होगा कि कपालभाति का सीधा कनेक्शन आपके मस्तिष्क से होता है कपालभाति एक शरीर तथा मस्तिष्क दोनों को स्वस्थ रखने वाली एकमात्र प्राणायाम है, जब आप इस प्राणायाम को करते हैं तो आपका मन चित् और दिमाग दोनों ही शांत रहता है, जिसके कारण आपके सोचने समझने की क्षमता विकसित होती है और उसमें वृद्धि आती है।
7. रक्त संचार में वृद्धि
कपालभाति योग करते वक्त आपके शरीर में रक्त का संचार काफी अच्छे से होता है आपके शरीर में जितने भी नस नाडीयां बंद पड़ी होगी, वह सभी खुल जाती हैं तथा आपके पूरे शरीर में रक्त का संचार काफी अच्छे से होता है। और रक्त का संचार जब अच्छे से होता है तो उसमें ऑक्सीजन की वृद्धि होती है और रक्त आपके मस्तिष्क तक काफी अच्छे से पहुंचता है, जिसके कारण आपका मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है।
8. साइनस की समस्या से राहत
अगर आपको साइनस की समस्या बनी रहती है तो साइनस में भी kapalbhati karne ke fayde देखे गए हैं आपका जो भी साइनस का क्षेत्र होता है, आपके चेहरे में यह उन सभी पर काम करता है जैसे कि जब आपको साइनस की समस्या होती है तो काफी छींक, जलन आपको आपके नाक में महसूस होते रहती है, लेकिन जब आप कपालभाति प्राणायाम को लगातार करते हैं तो यह समस्या भी धीरे-धीरे कम हो जाती है और ठीक हो सकती है।
9. थायराइड को समस्या को दूर करें
kapalbhati karne ke fayde थायराइड में भी देखा गया है अगर आपको थायराइड की समस्या है तो आपको निश्चित रूप से कपालभाति प्राणायाम करना चाहिए, क्योंकि जब आप कपालभाती प्राणायाम करते हैं तो इससे आपका थायराइड ग्रैंड एक्टिव होता है, इसके कारण वह काफी कंट्रोल रहता है और आपको कपालभाति के अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं।
10. शरीर के ब्लॉकेज को काम करता है
आपके शरीर में जितने भी ब्लॉकेज हो रखे हैं यह उन सभी को ठीक करता है,कहने का मतलब यह है की जब आप कपालभाती प्राणायाम करना शुरू करते हैं तब हो सकता है आपको कम समय में ही थकान महसूस होने लगे, वह कारण आपके शरीर में रहने वाले ब्लॉकेज से हो सकता है लेकिन जब आप इसे रोज लगातार करते हैं, तो आप देखेंगे कि आपके शरीर के ब्लॉकेज धीरे-धीरे खत्म हो रहे हैं और आप इसे धीरे-धीरे इसके समय को बढ़ते जा रहे हैं।
यह आपके शरीर के ब्लॉकेज खत्म होने के कारण हो सकता है कपालभाति प्राणायाम करते समय सांस पूरे शरीर में अंदर बाहर होती है जिसके कारण ऑक्सीजन आपके पूरे शरीर में काफी तेजी से दौड़ रहा होता है और आपके शरीर के ब्लॉकेज को खत्म कर रहा होता है।
11. कब्ज तथा गैस की समस्या को दूर करें
kapalbhati karne ke fayde के बारे में अगर हम बात कर रहे हैं तो कब्ज और गैस की समस्या को कैसे भूल सकते हैं। kapalbhati karne ke fayde में सबसे ज्यादा फायदा आपको आपके गैस तथा कब्ज की समस्या में देखने को मिलेगा, अगर आपको काफी कब्ज की समस्या बनी रहती है और गैस की समस्या बनी रहती है तो जब आप कपालभाती करना शुरू करते हैं धीरे-धीरे जब आपको इसकी आदत लग जाती है तब आप देखेंगे कि आपके सारे शरीर के ब्लॉकेज खत्म हो जाते हैं, जितने भी विषैला पदार्थ है वह बाहर निकल रहे होते हैं।
इस दौरान आपको कब्ज की समस्या भी खत्म हो जाती है और जब कब्ज की समस्या आपको नहीं रहेगी, तो गैस की समस्या भी खत्म हो जाएगी।
12. डायबिटीज की समस्या में रहता
अगर आपको डायबिटीज है तो आपको kapalbhati karne ke fayde देखने को मिल जाएंगे, डायबिटीज की समस्या में कपालभाति अवश्य करना चाहिए, कपालभाति करने से आपके शरीर में इंसुलिन का संचार अच्छे से होता रहता है जिससे आपके डायबिटीज को कंट्रोल में रखा जा सकता है।
कपालभाति के बारे में अक्सर लोगों द्वारा पूछे गए सवाल (FAQ’S)
1. कपालभाति में “भारतीय” शब्द का क्या अर्थ है?
कपालभाति दो शब्द से मिलकर बना है पहला “कपाल” और दूसरा “भाती” कपाल अर्थात मानव खोपड़ी से है और भाती का अर्थ ऊर्जा या प्रकाश देना होता है अर्थात जो आपके मस्तिष्क को प्रकाशित करती हो, उसे कपालभाति कहा जाता है कपालभाति एक संस्कृत शब्द है।
2. कपालभाति के द्वारा कौन सा अंग साफ होता है?
कपालभाति के द्वारा आपके सारे अंग तथा मस्तिष्क दोनों ही साफ हो जाते हैं, अगर आप अपने शरीर को डिटॉक्स करना चाहते हैं तो आप कपालभाती कर सकते हैं, इसमें श्वास नाली के साथ आपके फेफड़े, लिवर, किडनी, आंतें सभी चीजों की अच्छे से सफाई हो जाती है। काफी पुराने समय से जमी हुई गंदगी मात्र इस प्राणायाम से आप सही कर सकते हैं, आपको कब्ज तथा गैस की समस्या से भी राहत मिल जाता है अगर आप सही ढंग से और नियमित रूप से कपालभाति को करते हैं तो यह आपके मस्तिष्क और मन चित् को शांत रखता है और आपको हमेशा सकारात्मक ऊर्जा की ओर अग्रसर करता है।
3. कपालभाती कौन नहीं कर सकता है?
कपालभाति वैसे तो सभी लोगों को करना चाहिए, परंतु ऐसे लोगों को कपालभाति बिल्कुल नहीं करना चाहिए, जिनका नाभि चक्र ऊपर खीसका हुआ है या फिर जिसे हर्निया की समस्या है, या फिर जिनके आंतों में अल्सर की समस्या है ऐसे लोगों को कपालभाति बिल्कुल नहीं करना चाहिए, या आपकी समस्या को और बढ़ा सकता है।
4. कपालभाति का मतलब क्या होता है
कपालभाति एक संस्कृत शब्द है इस शब्द को संस्कृत से लिया गया है कपाल का अर्थ होता है सर की खोपड़ी तथा भाती का अर्थ होता है चमकदार या चमकना इन दो शब्दों से मिलकर कपालभाति का निर्माण हुआ है।
5. कपालभाती के क्या लाभ हैं?
कपालभाति के कई सारे लाभ आपको देखने को मिल गए होंगे, उनमें से कुछ लाभ यह है कि जब आप कपालभाति नियमित रूप से करते हैं तो आपकी सबसे पहले वजन कम होने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है, आपका पाचन तंत्र मजबूत हो जाता है लीवर की समस्या में आराम मिलता है, कब्ज की समस्या में रहता मिलता है, गैस की समस्या ठीक होती है। आपके श्वास नाली अच्छे से साफ हो जाती है तथा आपका रक्तचाप सही से काम करने लगता है और सबसे लाभकारी चीज यह है कि कपालभाति करने से आपके मन मस्तिष्क में सुकून और शांति का निवास होता है।
6. कमर दर्द में कौन सा आसन लाभदायक है?
कमर के दर्द में आराम दिलाने के लिए सबसे आसान और लाभदायक आसन है भुजंगासन, मार्कण्ड आसन यह दोनों आसनों को आप नियमित रूप से करने के बाद अपने कमर दर्द में काफी लाभ महसूस करेंगे, इस आसन को सही ढंग से करने के लिए आपको यूट्यूब पर पड़ी वीडियो को देखना चाहिए।
Conclusion | निष्कर्ष
आज इस लेख के माध्यम से आप लोगों ने kapalbhati karne ke fayde के बारे में जानकारी ली है, मैंने यह जानकारी आपको अपने अनुभव और कुछ रिसर्च से लेकर दी है, उम्मीद करती हूं, आपको kapalbhati karne ke fayde के बारे में दी गई जानकारी पसंद आई होगी और आपके लिए लाभदायक साबित हुई होगी, अगर आप भी कपालभाति अपने जीवन में शुरू करना चाहते हैं तो इसमें दी गई बातों का ध्यान जरूर रखें और कपालभाति को अवश्य करें। धन्यवाद!