व्हाइट टोन क्रीम के फायदे और नुकसान | White Tone Cream Ke Fayde Aur Nuksan (2025)

उम्मीद है कि आप लोगों ने भी White tone cream के बारे में जरूर सुना होगा। अगर आपने अभी तक व्हाइट टोन क्रीम (White Tone Cream) इस्तेमाल नहीं किया है। और उसके बारे में अगर नहीं सुना है, तो आज आप आपको हम इस पोस्ट में व्हाइट टोन क्रीम के फायदे और नुकसान क्या है के बारे में बताने वाले हैं। 

आप अपने जीवन में किसी भी चीज का अगर उपयोग करते हैं। खाने के लिए, पीने के लिए, पहनने के लिए या अपने चेहरे अपने शरीर पर लगाने के लिए तो आपको उसके बारे में जानना बहुत ही जरूरी होता है। कि वह चीज आपको किस तरह से फायदा और नुकसान देगा। इसलिए आप अगर व्हाइट टोन क्रीम (White Tone Cream) इस्तेमाल कर रहे हैं, या इस्तेमाल करने का सोच रहे हैं, तो आपको या पोस्ट जरूर पूरी पढ़नी चाहिए। इससे आपको यह पता लग जाएगा कि व्हाइट टोन क्रीम के फायदे और नुकसान (White Tone Cream ke Fayde aur Nuksan) क्या-क्या है।

Contents

व्हाइट टोन क्रीम (White tone cream) कैसी क्रीम है

White tone cream का खुद कहना है, कि वह एक फेसियल क्रीम (Facial Cream) है, ना कि फेयरनेस क्रीम (Fairness Cream) है। इसका मतलब यह है, कि यह क्रीम आपको लंबे समय के लिए गोरा नहीं बन सकती है। यह आपको लगाने के तुरंत बाद कुछ समय के लिए गोरा दिखा सकती है।

जैसे कि बाकी सारे मेकअप इस्तेमाल करने से चेहरा आकर्षित और गोरा, साफ दिखने लगता है। लेकिन यह क्रीम आपके रोजाना इस्तेमाल करने के लिए बनी है। आप इसे चाहे तो daily इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपको लगाने के तुरंत बाद गोरा दिखायेगी है, लेकिन इसकी अधिक मात्रा का उपयोग अपने चेहरे पर बिल्कुल ना करें। क्योंकि इसमें बहुत सारे केमिकल का इस्तेमाल किया गया है।

इस क्रिम में बहुत सारे ऐसे केमिकल (Chemical) का इस्तेमाल किया गया है। जो आपके चेहरे को आसानी से खराब कर सकता है। अगर आप इसका ज्यादा इस्तेमाल और इसकी ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करेंगे। तो आपके चेहरे को बहुत नुकसान कर सकता है, इसमें मिलाये गए  केमिकल्स के बारे में हम नीचे पढेंगें। व्हाइट टोन क्रीम (White Tone Cream) और व्हाइट टोन पाउडर (White Tone Powder)  दोनों ही अलग-अलग प्रोडक्ट्स है, व्हाइट टोन पाउडर में इतनी ज्यादा केमिकल नहीं मिलाये गए हैं, जितने की White tone cream में मिलेंगे हैं।

White tone cream All types of skin वालों के लिए है। इसका मतलब इस क्रीम का इस्तेमाल ऑइली स्किन, ड्राई स्किन, और कॉम्बो स्किन वाले लोग कर सकते हैं। यह क्रीम इस बात को ध्यान में रखकर बनाई गई है, की इस क्रीम को  हर महिला या पुरुष लगा सके, इस्तेमाल कर सके। चाहे उसकी स्किन किसी भी टाइप की हो।

व्हाइट टोन क्रीम के फायदे | White Tone Cream ke Fayde

व्हाइट टोन फेस क्रीम एक फेयरनेस क्रीम नहीं है, यह एक फेशियल क्रीम है। तो इसके फायदे आपके चेहरे को गोरा करना है। इसे लगाने के बाद क्रीम आपके चेहरे को गोरा बना देती है, जिससे आपके काले दाग धब्बे मुहासों के दाग छुप जाते हैं। और आपके चेहरे कालापन खत्म हो जाता है। तो यह आपके चेहरे पर फायदे के रूप में काम करता है। इस क्रीम का काम आपके चेहरे को नमी देने का है।

इस क्रीम के ऊपर Highlight करके लिखा हुआ रहता है, की White tone cream सॉफ्ट एंड स्मूथ क्रीम, और यह आपके चेहरे को सॉफ्ट और मुलायम बनाए रखने का काम करता है। White tone cream का कहना है, कि यह आपके चेहरे को ऑइल फ्फ्री लुक (Oil free look) देता है, इवन टोन (Even tone) देता है, ग्लोइंग स्किन (Glowing skin) देता है और सन प्रोटेक्शन (Sun protection) भी देता है।

यह आपके daily इस्तेमाल के लिए, एक अछि क्रीम मानी जाति हैं। जिससे एक निश्चित मात्रा में अगर आप अपने चेहरे पर लगाते हैं। तो आपको नुकसान नहीं करेगी। इस क्रीम का उपयोग अगर रात में करते हैं, तो इसके फायदे आपको ज्यादा मिल सकते है। माना जाता है, की इस क्रीम को धूप में लगाकर जाने से बचना चाहिए। इससे आपको इस क्रीम  के साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिलेंगे। बाकी अगर आप कम दाम में एक अच्छी फेयरनेस क्रीम तलाश कर रहे हैं। तो White tone cream (White tone cream) आपके लिए एक अच्छा option साबित हो सकता है। बाकी हर किसी की skin type अलग होती है। उसकी वजह से भी अलग-अलग परिणाम निकलते हैं।

व्हाइट टोन क्रीम के और भी निम्नलिखित फायदे हैं।

  • आपके चेहरे को तुरंत ही गोरा बनाता है।
  • आपके चेहरे को चमकदार बनाता है।
  • आपने पूजा को moisturize करता है।
  • त्वचा को मुलायम बनाता है।
  • यह कम दाम में बाज़ार में उपलब्ध है।
  • त्वचा में तुरंत एब्सर हो जाती है।
  • इस क्रीम से चेहरा आकर्षित दिखता है।
  • चेहरे के दाग धब्बे कम नजर आते हैं।
white tone cream

व्हाइट टोन क्रीम का कब और कैसे उपयोग करें | White Tone Cream ka Kab aur kaise upyog kare

White tone cream एक डे क्रीम (Day cream) है। तो आप इसे दिन में ही लगाये, ऐसा इस व्हाइट टोन क्रीम का कहना है। इसे लगाने के कई फायदे आपको दिन में हो सकते हैं, यह आपके daily के क्रीम के लिए, अच्छा क्रीम माना जाता है, यह क्रीम आपको ऑयल फ्री लुक देती है, आपके चेहरे को आकर्षित दिखती है, पूरे चेहरे में इवन टोन बना कर रखती है। इस क्रीम का कहना है कि यह आपको सूरज के हानिकारक किरणों से भी बचाती है। तो इस क्रीम को लगाने का सही समय दिन में ही होता है।

असल में कोई भी फेयरनेस क्रीम आपके चेहरे की त्वचा पर रात में ज्यादा असर दिखाती है, क्योंकि रात में उसे लंबा समय मिलता है आपके चेहरे के ऊपर कार्य करने के लिए। 

इसे लगाने का सही तरीका निम्नलिखित नीचे दिए गए हैं।

  • अपने चेहरे को आपको अच्छे फेस वॉश के मदद से साफ करके धो लेना है।
  • चेहरे को अच्छे से धोने के बाद इसे सूखे कपड़े की मदद से पूछ ले, ध्यान दें कि अपने चेहरे को सुखाने के लिए किसी कपड़े से चेहरे को घिसे नहीं, चेहरे को हल्के हाथों से तप तप करके पूछ ले।
  • व्हाइट टोन क्रीम की थोड़ी सी मात्रा आप अपने फिंगर टिप्स (Finger tips) पर ले,  और उंगलियों की मदद से सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए पूरे चेहरे पर फैला ले।
  • आपको ध्यान रखना है, की क्रीम आपको चेहरे के साथ आपके कानों पर और आपके गले में भी लगानी चाहिए। ताकि देखने से आपका पूरा चेहरा और गर्दन का टोन एक जैसा नजर आये।
  • ध्यान रखें कि व्हाइट टोन क्रीम को इस्तेमाल करने से पहले आप एक पैच टेस्ट जरूर कर लें। इससे आपको यह पता चल जाएगा कि, यह क्रीम आपको सूट कर रही है या नहीं कर रही है।

क्रीम का पैच टेस्ट कैसे करे

किसी भी क्रीम को पैच टेस्ट करने के लिए आपको क्रीम का थोड़ी सी मात्रा अपने हाथ के ऊपरी हिस्से में, कहीं पर भी या कान के पीछे या गर्दन के आगे में थोड़े से जगह पर लगाकर 24 घंटे के लिए देखनी चाहिए। या तो आप रात में लगाकर सुबह भी देख सकते हैं, कि उस जगह पर किसी भी प्रकार के लाल धब्बे, खुजली, जलन के निशान, नजर आते हैं।

तो आपको वह क्रीम सूट नहीं कर रही है। और आपको उसे क्रीम को लगाना तुरंत बंद कर देना चाहिए। जबकि अगर ऐसा कुछ दिखाई नहीं देता है, तो इसका मतलब यह है कि आपको वह क्रीम सूट कर रही है और आप उसको अपने चेहरे पर भी लगा सकते हैं।

व्हाइट टोन क्रीम के नुकसान | White Tone Cream Ke Nuksan

मार्केट में चल रही है व्हाइट टोन क्रीम लोग बहुत द्वारा जोरों शोरों से भर भर के इस्तेमाल किया जा रहा हैं। क्योंकि इसका एडवर्टाइजमेंट (Advertisement) भी काफी ज़ोरो शोरो से किया गया है, तो लोग इसकी एडवर्टाइजमेंट को देख कर  आकर्षित होते हैं। और उसे सीधा इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। बिना यह जाने देखें, कि इसमें कौन-कौन से इंग्रेडिएंट्स शामिल है, कौन-कौन से केमिकल शामिल है, और वह आपकी स्किन को कितना नुकसान पहुंचा सकता है या नहीं पहुंचा सकता है। 

White tone cream मार्केट में चल रही ऐसी क्रीम है। जो आपको लगाने के बाद बहुत ही जल्द गोरा दिखा देती है। लेकिन क्या यह क्रीम आपको सच में गोरा कर सकती है, मेरे ख्याल से तो यह पॉसिबल possible नहीं है, कि कोई क्रीम आपको आपके चेहरे के टोने से गोरा बना सके। हां मेकअप और फेशियल के मदद से आप एक या दो शेड ग्लो आ सकता है। आपके चेहरे पर लेकिन कोई ऐसी क्रीम अभी तक अवेलेबल नहीं है।

जो आपको पूरी तरह से गोरा बना दे, और अगर कोई क्रीम आपको गोरा बनाने का दावा कर रही है। तो हो सकता है उसमें बहुत ही हार्ड केमिकल chemical मिक्स किए गए हो, जो आपके चेहरे की त्वचा के लिए बहुत ही ज्यादा नुकसान दे हो सकती है।

अगर आप White tone cream की ज्यादा मात्रा भी अपने चेहरे पर इस्तेमाल करते हैं। तो इससे भी आपको नुकसान हो सकता है, या हो सकता है कि शुरुआती दिनों में लगाने से आपको इस क्रीम के कोई साइड इफेक्ट नहीं नजर आ रहे हो। लेकिन लगाने के कुछ महीने बाद आपको कुछ साइड इफेक्ट दिख सकते हैं। जैसे की आपके चेहरे लाल हो सकते हैं, उन पर काले धब्बे या लाल रैशेज हो सकते हैं, या आपको एक्ने डिजीज हो सकती है, पिंपल्स की प्रॉब्लम भी आ सकती है।

यह सारे White tone cream के साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। अगर आप इस क्रीम को इस्तेमाल करना चाहते हैं। तो पहले अपने किसी डॉक्टर की सलाह जरूर ले । कि यह क्रीम आपकी त्वचा के लिए सही है या नहीं है।

व्हाइट टोन क्रीम में डाले गए इनग्रेडिएंट्स (Ingredients)

  • सॉर्बिटन ऑलिवेट   (Sorbitan olivate)
  • सेटेराइल एथिलहेक्सानोएट     (Cetearyl ethylhexanoate)
  • सोडियम एक्रिलेट कॉपोलीमर    (Sodium acrylate copolymer)
  • लेचिथिन    (Lecithin)
  • सैकेराइड आइसोमरेट    (Saccharide isomerate)
  • सोडियम सिट्रट   (Sodium citrate)
  • साइट्रिक एसिड  (Citric acid)
  • जैतून के फल का तेल  (Olive fruit oil)
  • हाइड्रोजनीकृत जैतून का तेल    (Hydrogenated Olive oil)
  • प्रोपाइल पैराबेन   (Propylparaben)
  • मिथाइल पैराबेन   (Methyl paraben)
  • डाइमेथिकोन   (Dimethicone)
white tone cream

व्हाइट टोन क्रीम की कीमत | Price of White Tone Cream

आज के समय में व्हाइट एंड क्रीम आप कहीं से भी खरीद सकते हैं। जैसे की मेडिकल शॉप, ग्रॉसरी शॉप, कॉस्मेटिक शॉप या फिर ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म पे भी मिल जाती है। यह आपको कहीं भी अलग-अलग प्राइस में मिल सकती है। वास्तव में इसकी कीमत 140 रुपया 50 gm की ट्यूब में आती है। अगर आप White tone cream को किसी शॉपिंग प्लेटफार्म से खरीदते हैं, तो आपको offer के साथ discount  मिल सकते हैं। तो कीमत में उतार चढ़ाव आपको देखने को मिल सकते हैं। इसके वास्तव कीमत 140 रुपया 50 gm की ट्यूब के लिए होती है और 280  रुपए में आपको 100 gm की क्रीम मिलती हैं।

व्हाइट टोन क्रीम के बारे में लोगों द्वारा पूछे गए प्रश्न (FAQ,s)

1. क्या वाइट टोन क्रीम त्वचा को काला करती है?

Ans. जैसा कि इस पोस्ट में ऊपर बताया गया है। हर किसी की स्किन एक जैसी नहीं होती है। इसलिए प्रोडक्ट cream हर किसी के ऊपर एक जैसा काम नहीं करता है, किसी को हो सकता है व्हाइट टोन क्रीम सूट करें, उसके चेहरे को अच्छा बनाए रखें। लेकिन अगर किसी की स्किन सेंसिटिव होती है। तो हो सकता है उसे इसमें मिले गए कुछ केमिकल्स के साइड इफेक्ट देखने को मिल सकते हैं। और उसे यह क्रीम सूट ना करें तो हो सकता है। आगे चलकर  यह क्रीम उसके लिए हानिकारक साबित हो, और उसके चेहरे पर अलग-अलग तरह के निशान छोड़ जाए।

जिसमें से चेहरा लाल या काला होना भी हो सकता है। बाकी यह अभी तक साइंटिफिक प्रूफ नहीं हो पाया है, कि व्हाइट टोन क्रीम त्वचा को कल करती है, या गोरा करती है। यह क्रीम आपको तुरंत ही गोरा दिखा सकती है लेकिन कुछ समय के लिए।

2. क्या हम रोजाना वाइट टोन क्रीम इस्तेमाल कर सकते हैं?

Ans. जी हां बिल्कुल वाइट टोन क्रीम आपके रोजाना इस्तेमाल के लिए ही बनाई गई है। अगर यह क्रीम आपको सूट कर रही है, और अगर आपने पैच टेस्ट करके देख लिया है। तो आपको यह क्रीम डेली इस्तेमाल करने में कोई नुकसान नहीं होना चाहिए। परंतु आप यह ध्यान जरूर रखें, कि आपको इस क्रीम का कम से कम ही इस्तेमाल करना है।
अपने चेहरे के लिए, क्योंकि इस पोस्ट में बताया गया है, कि इस क्रीम में काफी सारे ऐसे इंग्रेडिएंट्स मिले हुए हैं। जो आपकी चेहरे को खराब कर सकते हैं। अगर आप इस क्रीम की ज्यादा मात्रा अपने चेहरे पर इस्तेमाल करते हैं। तो इसलिए जितना हो सके आप इस क्रीम की कम मात्रा अपने चेहरे पर इस्तेमाल करें।

3. रात को सोते समय कौन सी क्रीम लगानी चाहिए?

Ans. रात को सोते समय या सोने से पहले आपको अपने चेहरे पर नाइट क्रीम Night cream लगा करके सोना चाहिए। रात को सोने से पहले स्पेशली नाइट क्रीम का प्रयोग करें, इससे आपके चेहरे  की त्वचा लंबे समय तक सुंदर, चमकदार और स्वस्थ बनी रहेगी। आपको हमेशा नाइट क्रीम के लिए एक हर्बल नाइट क्रीम (Herbal night cream) का प्रयोग करना चाहिए। जिसमें बहुत ही कम कैमिकल chemical मिलाए गए हो, क्योंकि केमिकल कहीं ना कहीं आपके चेहरे की त्वचा को नुकसान ही पहुंचती है। मार्केट में बहुत ही अच्छी-अच्छी नाइट क्रीम अलग-अलग कंपनियों के उपलब्ध है। आप अपने Skin Type के अनुसार अच्छी नाइट क्रीम का चुनाव कर सकते हैं।

4. स्नान करने के बाद चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?

Ans. स्नान करने के बाद आपको अपने चेहरे पर एक अच्छा सा मॉइश्चराइजर moisturizer  का इस्तेमाल करना चाहिए। एक अच्छा मॉइश्चराइजर आपके चेहरे को लंबे समय के लिए स्वस्थ बनाए रखने का काम करता है। साथ ही आपके चेहरे को कोमल, मुलायम बनाए रखना है। मॉइश्चराइजर का चुनाव आप अपने स्किन  के टाइप के अनुसार कर सकते हैं। अगर किसी की ऑइली स्किन है, तो आपको Gel युक्त क्रीम का चुनाव करना चाहिए। तथा अगर आपकी Dry skin हैं। तो आपको ज्यादा मॉइश्चर यानी Deep Moisture देने वाली cream का इस्तेमाल करना चाहिए।

निष्कर्ष (Conclusion)

इस पोस्ट में हमने ये जाना कि White Tone Cream  कैसे क्रीम है, तथा इसके फायदे और नुकसान कौन-कौन से हैं। आप इस पोस्ट की मदद से समझ गए होंगे, कि आपको व्हाइट टोन क्रीम इस्तेमाल करनी चाहिए या नहीं करना चाहिए। वह आपकी स्किन टाइप को सूट करेगी, या नहीं करेगी। अगर आप सिर्फ अपने चेहरे को गोरा दिखाना चाहते हैं, तो यह क्रीम आपके लिए अच्छी क्रीम साबित हो सकती है। लेकिन अगर आप अपने चेहरे को हेल्दी बनाना चाहते हैं। तो आपके लिए एक गलत ऑप्शन हो सकता है। क्योंकि इसमें मौजूद chemicals आपके चेहरे को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।

आपको अपने Healthy Skin के लिए कोई Natural products का इस्तेमाल करना चाहिए। जिसमें कम से कम chemical मिलाए गए हो। अगर कोई प्रोडक्ट आपको थोड़े समय के लिए लाभ के साथ बहुत सारे नुकसान देने वाला है, तो वह आपके लिए घाटे का सौदा हो सकता है।

ध्यान दें

इस पोस्ट में दी गई Product की जानकारी को आप सिर्फ एक Suggestions के तौर पर ही लें। इस जानकारी की पूरी तरह से सही होने की पुष्टि हम नहीं कर रहे हैं। हम सिर्फ आपको एक प्रोडक्ट की जानकारी दे रहे हैं, उसका उपयोग और इस्तेमाल आपको करना है, या नहीं करना है यह आपका निजी विचार होगा।

इसे भी पढ़े

Leave a Comment