Arjunarishta Syrup एक आयुर्वेदिक सिरप है इसे डॉक्टरों द्वारा उन मरीजों को दिया जाता है, जिन्हें हृदय संबंधी समस्याएं होती हैं Arjunarishta Syrup अर्जुन के छाल से बनाई जाती है। इसमें अर्जुन के छाल के साथ तुलसी, अदरक और कई जड़ी बूटियां को मिला करके बनाया जाता है जो आपको नीचे पढ़ाने को मिल जाएंगे।
Arjunarishta Syrup का नियमित रूप से सेवन करने से हृदय संबंधी समस्याओं से बचाव कर सकते हैं, श्वास संबंधित समस्याएं हैं तो वह भी ठीक हो जाते हैं, साथ ही आपके पाचन तंत्र के लिए भी काफी फायदेमंद है यह आपका खून को साफ करने के साथ आपकी किडनी को भी साफ करता है, साथ ही आपके शरीर से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकलने में मदद करता है। Arjunarishta Syrup से संबंधित विशेष जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Contents
- 1 अर्जुनारिष्ट सिरप क्या है | What is Arjunarishta Syrup
- 2 अर्जुनारिष्ट सिरप के उपयोग | Uses of arjunarishta Syrup
- 3 अर्जुनारिष्ट सिरप की कीमत | Price of Arjunarishta Syrup
- 4 अर्जुनारिष्ट सिरप के फायदे | Benefits of Arjunarishta Syrup
- 5 अर्जुनारिष्ट सिरप के नुकसान | Side Effects of Arjunarishta Syrup
- 6 अर्जुनारिष्ट सिरप की सावधानियां | Precautions Of Arjunarishta Syrup
- 7 अर्जुनारिष्ट सिरप के खुराक | Dosage of Arjunarishta Syrup
- 8 अर्जुनारिष्ट सिरप में मिलाई गई सामग्री | Ingredients of Arjunarishta Syrup
- 9 अर्जुनारिष्ट के बारे में अक्सर लोगों द्वारा पूछे गए सवाल (FAQ’S)
- 9.1 1. अर्जुनारिष्ट में कौन-कौन से घटक होते हैं?
- 9.2 2. अर्जुनारिष्ट के क्या गुण हैं?
- 9.3 3. अर्जुनारिष्ट कैसे बनता है?
- 9.4 4. कौन सा अर्जुनारिष्ट सबसे अच्छा है?
- 9.5 5. अर्जुनारिष्ट की तासीर क्या होती है?
- 9.6 6. अर्जुनारिष्ट से गैस बनती है क्या?
- 9.7 7. अर्जुनारिष्ट कैसे पिया जाता है?
- 9.8 8. अर्जुनारिष्ट कितने का आता है?
- 10 निष्कर्ष | Conclusion
- 11 इसे भी पढ़े
अर्जुनारिष्ट सिरप क्या है | What is Arjunarishta Syrup
Arjunarishta Syrup एक आयुर्वेदिक दवा है, इस दवा का इस्तेमाल लोगों के हृदय संबंधित समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है, साथ ही यह आपके रक्तचाप को भी नियंत्रण में रखता है। Arjunarishta Syrup हृदय संबंधी समस्याओं में ही नहीं कार्य करता बल्कि यह हमारे शरीर में उपस्थित तंत्रिका तंत्र के साथ सारे ऑर्गन्स के ऊपर अपना असर दिखाता है चाहे वह किडनी हो लवर हो या फिर हमारा हृदय हो यह दवा इन सभी पर अपना अच्छा असर दिखाती है।
Arjunarishta Syrup आपके लाइफस्टाइल को नियंत्रित और सुरक्षित करने का कार्य करता है, आपको आपके शरीर में किसी प्रकार के भी समस्या महसूस होती है तो भी आप Arjunarishta Syrup का इस्तेमाल कर सकते हैं यह Arjunarishta Syrup अर्जुन की छाल से बनाई जाती है। अगर आप अर्जुन की छाल नेचुरल सोर्स से ले सकते हैं तो वह भी आपके लिए सोने पर सुहागा की तरह काम करेगा, अर्थात वह आपको और भी ज्यादा फायदा करेगा। लेकिन अगर आपके पास समय नहीं है अर्जुन के छाल से कोई दवा तैयार करने का तो आप इस सिरप या टैबलेट के फॉर्म में भी ले सकते हैं, जो आपको मार्केट में बड़ी आसानी से मिल जाते हैं।
Arjunarishta Syrup आपके शरीर से हर प्रकार की बीमारियों को बाहर निकालने का काम करता है तथा संभावित होने वाली बीमारियों को भी रोकता है। अगर आपका वजन बढ़ रहा है तो उस स्थिति में भी आप Arjunarishta Syrup का इस्तेमाल कर सकते हैं अगर आपको बीपी की समस्या है, हृदय की समस्या है, आपका दिल घबराने की समस्या है, अपच की समस्याएं, किडनी, लीवर, यूरिन इन्फेक्शन किसी प्रकार की भी समस्या है तो आप Arjunarishta Syrup का इस्तेमाल कर सकते हैं परंतु एक बात हमेशा ध्यान रखें किसी भी दवा का इस्तेमाल करने से पहले आपको अपने चिकित्सक से संपर्क जरूर करना चाहिए।
अर्जुनारिष्ट सिरप के उपयोग | Uses of arjunarishta Syrup
Arjunarishta Syrup आपका हृदय को सही रखता है उसमें आने वाले ब्लॉकेज को खत्म करता है, हृदय में रक्त संचार सही मात्रा में होती रहे इसका ध्यान रखना है। साथ ही Arjunarishta Syrup आपको कोलेस्ट्रॉल से बचा कर रखता है अगर आपका बेड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है तो उसे काम करता है, इस Arjunarishta Syrup का इस्तेमाल उन व्यक्तियों को करना चाहिए जिन्हें अपच की समस्या बनी रहती है या पैरों में सूजन हो रही है या फिर उनके मूत्राशय में जलन महसूस हो रही है यह सारी चीज उनके किडनी से जुड़ी हुई हो सकती है।
Arjunarishta Syrup किडनी से जुड़ी समस्याओं को भी ठीक करता है यह आपके लिवर को सही रखना है फैटी लीवर को कम करता है किडनी और लीवर की सफाई करता है, साथ ही यह आपके शरीर से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकलता है जब आपके शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं तो आपका शरीर डिटॉक्स हो जाता है और अलग-अलग प्रकार की बीमारियों से बचाव करता है, यह आपका खून को भी साफ करता है इसे डॉक्टर कई सारी समस्याओं में इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।
अर्जुनारिष्ट सिरप की कीमत | Price of Arjunarishta Syrup
Arjunarishta Syrup की कीमत की बात करें तो यह आपको अलग-अलग क्वांटिटी के हिसाब से अलग-अलग मिल जाता है, इसकी कीमत आपको अलग-अलग ब्रांड के ऊपर भी डिपेंड करती है, हो सकता है आपको किसी ब्रांड का कीमत कुछ रुपए हो तो अगर आप किसी अलग ब्रांड की Arjunarishta Syrup इस्तेमाल करने जा रहे हो, तो उसकी कीमत अलग हो सकती है लेकिन मैं आपको बैजनाथ कंपनी का Arjunarishta Syrup की कीमत बता दूं, यह आपको 158 रुपीस में 450 ml की क्वांटिटी के साथ मिल जाता है, जो की काफी अफॉर्डेबल प्राइस में आपको मिल रही है।
आप और भी ब्रांड के अलग-अलग Arjunarishta Syrup इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे कि डाबर का Arjunarishta Syrup, पतंजलि दिव्य अर्जुनारिष्ट सिरप, झंडू अर्जुनारीश सिरप यह सभी ब्रांड आयुर्वेदिक दवाओं के हैं, आप इनमें से किसी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं इन सभी ब्रांड की कीमतें आपको थोड़ी ऊपर नीचे देखने को मिल सकती है।
अर्जुनारिष्ट सिरप के फायदे | Benefits of Arjunarishta Syrup
वैसे तो Arjunarishta Syrup के फायदे की बात करें तो इसके कई सारे फायदे आपको देखने को मिल जाते हैं। Arjunarishta Syrup अर्जुन की छाल से बनाया जाता है और अर्जुन की छाल हमारे शरीर के लिए हमारे पाचन तंत्र के लिए कितनी जरूरी है अगर आपको यह पता होगा तो आप समझ गए होंगे, की कितनी यह Arjunarishta Syrup कितनी लाभदायक हो सकती है। यह अलग-अलग समस्याओं में अलग-अलग तरीके से आपको फायदा पहुंचती है वैसे तो Arjunarishta Syrup के कई सारे फायदे आपको इस्तेमाल करने से मिल जाते हैं, लेकिन जो विशेष फायदे आपको इस Arjunarishta Syrup को इस्तेमाल करने से मिल सकते हैं आइए वह जानते हैं।

| हृदय संबंधी समस्याएं | Arjunarishta Syrup सबसे ज्यादा फायदा आपको हर प्रकार के हृदय संबंधित समस्याओं में देता है। इस सिरप का निर्माण ही हृदय रोगों के लिए किया गया है अगर आपको हृदय की समस्या है, ब्लॉकेज है या आपका खून गाढ़ा है तो आपको Arjunarishta Syrup इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। यह आपके तेज धड़कनों की समस्या को भी ठीक करता है आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखता है पूरे शरीर में खून और ऑक्सीजन का संचार नियमित रूप से करवाता है। Arjunarishta Syrup के यह मुख्य फायदे आपको मिल जाते हैं अगर आपके हृदय में किसी प्रकार का ब्लॉकेज है जिसके कारण रक्त संचार सही से नहीं हो पा रहा है या खून गाढ़ा बन रहा है तो Arjunarishta Syrup इस्तेमाल करने से यह समस्याएं ठीक हो जाती हैं। |
| कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित | Arjunarishta Syrup आपके खून में उपस्थित बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। कोलेस्ट्रॉल की समस्या आपकी अगर ठीक हो जाती है तो आपको हृदय संबंधित समस्याएं बिल्कुल ना के बराबर होंगे। भविष्य में भी आपका हृदय बिल्कुल स्वस्थ रहेगा, अगर आप नियमित रूप से Arjunarishta Syrup का इस्तेमाल करते हैं तो आपका बेड कोलेस्ट्रॉल की समस्या खत्म हो जाती है। |
| खून गाढ़ा होने की समस्या | Arjunarishta Syrup आपके शरीर में खून को गाढ़ा होने से रोकता है यदि आपके शरीर में खून गाढ़ा हो जाता है, तो वह आपके पूरे शरीर में अच्छे से प्रवाहित नहीं हो पता है। जिसके आपको कई सारे खतरनाक परिणाम देखने को मिल सकते हैं, तो यह Arjunarishta Syrup आपका खून को पतला करता है और पूरे शरीर में अच्छे से पहुंचाने में मदद करता है। यह आपके शरीर के सभी धमनियों में खून को अच्छे से प्रवाहित करवाता है जिससे आपको किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो। |
| हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाएं | Arjunarishta Syrup का कार्य आपके हृदय के मांसपेशियों को मजबूत बनाना है, अगर आपके हृदय की मांसपेशियां मजबूत रहेगी तो वह स्वस्थ रूप से अच्छे से कार्य कर पाएंगे। |
| उच्च रक्तचाप की समस्या | अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बनी रहती है तो उस स्थिति में भी आप अर्जुन के छाल का इस्तेमाल कर सकते हैं, या फिर Arjunarishta Syrup का इस्तेमाल कर सकते हैं यह आपके उच्च रक्तचाप को नियंत्रित रखने का काम करती है, यह दिल की धड़कनों को भी नियंत्रित रखती है। |
| हृदय की नसों में ब्लॉकेज | अगर आपको दौड़ते समय, तेज चलते समय या बाहर खेलते समय या फिर सीधी चढ़ते समय सीने में दर्द की समस्या होती है तो हो सकता है यह आपके हृदय के नसों में ब्लॉकेज की समस्या के कारण हो रहा हो, इस स्थिति में भी आप Arjunarishta Syrup का इस्तेमाल कर सकते हैं यह आपका हृदय में जो नसे होती है उनके ब्लॉकेज को खोलने का काम करता है। |
| सांस लेने की समस्या | अगर आपको सांस लेने में समस्या आ रही है अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा है कि आपको जबरदस्ती जोर लगाकर सांस ऊपर खींचती पड़ रही है और आपको दिक्कत महसूस हो रही है, तो इस स्थिति में भी आप Arjunarishta Syrup का सेवन कर सकते हैं, हो सकता है यह आपके श्वास नाली में किसी प्रकार की ब्लॉकेज के कारण हो या फिर आपके फेफड़े में ब्लॉकेज हो यह उन सभी को साफ करके बाहर निकलने में कारगर साबित होता है। |
अर्जुनारिष्ट सिरप के नुकसान | Side Effects of Arjunarishta Syrup
Arjunarishta Syrup के नुकसान के बारे में बात करें तो वैसे तो यह एक आयुर्वेदिक दवा है जिससे आपको नुकसान बिल्कुल ना के बराबर देखने को मिल सकते हैं, और अभी तक इस दवा के बारे में कही सुना नहीं गया कि Arjunarishta Syrup के कारण किसी को कोई नुकसान पहुंचा हो, लेकिन आपको हमेशा एक बात का ध्यान रखना है कि आपको इसको अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना है आपको इसे इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी है।
आपके डॉक्टर इस Arjunarishta Syrup का जितने मात्रा में सेवन करने की सलाह देते हैं आपको उतनी ही मात्रा में सेवन करना है उससे अधिक नहीं करना है नाहीं आपको इसे अधिक लंबे अवधि तक सेवन करते रहना है, हो सकता है आगे चलकर आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं आप इसको किसी भी समस्या को होने के उपरांत इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन फिर भी अगर आपको इसे इस्तेमाल करने के बाद किसी प्रकार के साइड इफेक्ट देखने को मिलते हैं तो आप इसे तुरंत ही लेना छोड़ सकते हैं, अधिक समस्या होने पर अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।
अर्जुनारिष्ट सिरप की सावधानियां | Precautions Of Arjunarishta Syrup
अर्जुनारिष्ट को इस्तेमाल करने से पहले आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए जैसे की –
- आपको बिना अपने डॉक्टर के सलाह के इस Arjunarishta Syrup का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- अगर यह Arjunarishta Syrup कोई गर्भवती स्त्री लेना चाह रही है तो वह बिना अपने डॉक्टर की सलाह के इसे बिल्कुल ना ले।
- अगर कोई स्त्री स्तनपान करा रही हैं तो उन्हें भी इस Arjunarishta Syrup को इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए।
- बताए गए खुराक से अधिक Arjunarishta Syrup का सेवन बिलकुल न करें।
- अगर आपको इस सिरप को इस्तेमाल करने के बाद कोई साइड इफेक्ट नजर आते हैं तो आपको इसे तुरंत ही छोड़ देना चाहिए।
अर्जुनारिष्ट सिरप के खुराक | Dosage of Arjunarishta Syrup
वैसे तो आपको Arjunarishta Syrup लेने से पहले अपने डॉक्टर से संपर्क करके इसकी खुराक पूछ लेनी चाहिए, या अगर आप डॉक्टर से संपर्क कर रहे हैं तो वह आपको खुद ही बता देंगे कि आपको कितनी मात्रा में ईसे इस्तेमाल करना है, लेकिन फिर भी मैं आपको यहां बता दूं कि इसे महिला या पुरुष दोनों ही ले सकते हैं और इसकी खुराक आप 15 से 20 ml बराबर मात्रा में पानी में मिलाकर ले सकते हैं, अर्थात अगर आप 20 ml अर्जुनारिष्ट ले रहे हैं तो आपको 20 ml पानी उसमें मिलकर इसका उपयोग करना है।
अर्जुनारिष्ट सिरप में मिलाई गई सामग्री | Ingredients of Arjunarishta Syrup

Arjunarishta Syrup में मिलाए गए सामग्री बहुत ही कम और सिंपल आयुर्वेदिक चीजों से बनाई जाती है इसमें मिलाए गए सामग्रियों का नाम अर्जुन की छाल जैसा कि इसका नाम है अर्जुनारिष्ट तो इसमें सबसे पहले अर्जुन की छाल का इस्तेमाल किया जाता है, इसके बाद इसमें महुआ के फूल का इस्तेमाल किया जाता है, गुड का इस्तेमाल किया जाता है, ढाई के फूल का इस्तेमाल किया जाता है, और द्राक्षा (दाख) का इस्तेमाल किया जाता है। यह सब मिलाकर के अर्जुनारिष्ट का निर्माण किया जाता है और एक अच्छा सा औषधिय लिक्विड तैयार किया जाता है जिसे बनने में 30 दिन का समय लगता है।
अर्जुनारिष्ट के बारे में अक्सर लोगों द्वारा पूछे गए सवाल (FAQ’S)
1. अर्जुनारिष्ट में कौन-कौन से घटक होते हैं?
Arjunarishta Syrup में अर्जुन की छाल महुआ के फूल ढाई के फूल द्राक्षा और गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है यह सारे घटक को मिलाकर अर्जुनारिष्ट का निर्माण किया जाता है।
2. अर्जुनारिष्ट के क्या गुण हैं?
अर्जुनारिष्ट के गुण के बात करें तो, आपको इस्तेमाल करने में मिल जाते हैं सबसे पहले Arjunarishta Syrup का इस्तेमाल आपका हृदय संबंधित समस्याओं को दूर करता है अर्जुन की छाल जो होती है वह आपके हृदय के लिए काफी फायदेमंद होती है और इस अर्जुन की छाल से अर्जुनारिष्ट का इस्तेमाल किया जाता है। यह आपके वायु दोष को भी नियंत्रित करती है साथ ही वायु दोष से होने वाले सभी प्रकार की समस्याएं जो भी आपके शरीर में हो सकती है उन सबको भी नियंत्रित रखती है यह आपका ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखती है आपके शरीर से विषक पदार्थ को बाहर निकलती है अगर आपको किडनी में ब्लॉकेज या फैटी लीवर की समस्या है तो उस स्थिति में भी Arjunarishta Syrup काफी फायदा पहुंचता है।
3. अर्जुनारिष्ट कैसे बनता है?
अर्जुन की छाल के पाउडर को आप रात में भिगोकर रख दें, ध्यान रहे उसे आपको हमेशा कांच के क्लास में भिगो कर रखना है, सुबह उठकर आप उस पानी को अच्छे से उबाल कर छान ले और ठंडी होने का इंतजार करें जब वह ठंडा हो जाए तो उसमें गुड और द्राक्ष मिलकर उपयोग कर सके हैं।
4. कौन सा अर्जुनारिष्ट सबसे अच्छा है?
वैसे तो सभी ब्रांड के बिना अर्जुनारिष्ट अच्छे ही होते हैं क्योंकि वह आयुर्वेदिक ब्रांड है और हर आयुर्वेदिक ब्रांड काफी अच्छे से अपनी दवाइयां को बनती है इनके साइड इफेक्ट बिल्कुल भी नहीं होते हैं, आपको जिस भी आयुर्वेदिक ब्रांड पर भरोसा है आप उस ब्रांड का जो अर्जुनारिष्ट इस्तेमाल कर सकते हैं वैसे पुराने समय से सबसे अच्छा बैजनाथ कंपनी का अर्जुनारिष्ट सबसे इस्तेमाल किया जाते आ रहा है आप चाहे तो पतंजलि झंडू या डाबर किसी का भी अर्जुनारिष्ट इस्तेमाल कर सकते हैं यह सभी बैंड काफी अच्छे ब्रांड माने जाते हैं।
5. अर्जुनारिष्ट की तासीर क्या होती है?
अर्जुनारिष्ट की तासीर असल में ठंडी होती है अगर आप पर अर्जुनारिष्ट सिरप बाजार से लाकर इस्तेमाल कर रहे हैं तब तो आपको इसे सिर्फ पानी में मिलकर ही इस्तेमाल करना होता है, लेकिन जब आप अर्जुनारिष्ट को घर में तैयार करते हैं तो उस स्थिति में अर्जुन के पाउडर को पानी में घोलकर उसे उबालकर इसका इस्तेमाल किया जाता है।
6. अर्जुनारिष्ट से गैस बनती है क्या?
जी नहीं अर्जुनारिष्ट से गैस बनने की समस्या बिल्कुल भी नहीं होती, बल्कि अगर आपको पहले से गैस की समस्या है तो यह उसे भी ठीक करती है, क्योंकि अर्जुनारिष्ट सिरप में अर्जुन की छाल का इस्तेमाल किया जाता है और अर्जुन की छाल आपके वाद दोष को कम करने में काफी मदद करता है और उसे नियंत्रित रखता है।
7. अर्जुनारिष्ट कैसे पिया जाता है?
अर्जुनारिष्ट को पीने के लिए अगर आप सिरप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको उसमें बराबर मात्रा पानी मिलाकर पीना चाहिए, अगर आप अर्जुनारिष्ट सिरप 20 ml ले रहे हैं तो उसमें आपको 20 ml पानी ही मिलाकर पीना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, वह आपको बेहतर बताएंगे कि आपको अर्जुनारिष्ट कैसे पीना चाहिए।
8. अर्जुनारिष्ट कितने का आता है?
मार्केट में कई प्रकार के ब्रांड के अर्जुनारिष्ट आपको मिल जाएंगे, हर ब्रांड का अलग-अलग कीमत आपको देखने को मिल जाता है आप जिस भी ब्रांड पे भरोसा कर सकते हैं उस ब्रांड का अर्जुनारिष्ट ले सकते हैं, मैं आपको बता दूं कि बैजनाथ ब्रांड का अर्जुनारिष्ट खरीदने जाते हैं तो वह आपको 158 रुपीस में 450 ml के क्वांटिटी में मिल जाती है।
निष्कर्ष | Conclusion
इस लेख के माध्यम से मैं आप लोगों तक Arjunarishta Syrup के बारे में अधिक से अधिक जानकारी पहुंचाई है, जैसा कि आप लोगों ने देखा Arjunarishta Syrup हमारे शरीर के लिए मुख्य रूप से हमारे हृदय के लिए कितनी ज्यादा फायदेमंद दवा है, अगर आप लोग अपने किसी ऐसे संबंधी को जानते हैं जिन्हें इस दवा की जरूरत है तो उनके साथ इस लेख को साझा जरूर करें।
Arjunarishta Syrup एक आयुर्वेदिक औषधि है जो हमें प्राकृतिक द्वारा दी गई चीजों से मिलाकर बनाई जाती है, प्राकृतिक ने हमें हर उस चीज की दवा दी है जो हमें हो सकती है या जिस तरह की हमारे पास समस्याएं हैं उन सभी चीजों का समाधान प्रकृति ने हमें पहले से दे रखा है, बस जरूरत है तो हमें उसे जानने और समझने की। धन्यवाद!