Ashokarishta Syrup एक आयुर्वेदिक हेल्थ टॉनिक है इसका इस्तेमाल काफी लंबे समय से किया जाता आ रहा है, Ashokarishta Syrup का इस्तेमाल डॉक्टर करने की सलाह महिलाओं को तब देते हैं जब उनके मासिक धर्म संबंधी समस्याएं उभर के सामने आती है, इसके साथ महिलाओं में लोअर एब्डोमिनल पार्ट्स में और भी कई सारी समस्याएं होती है जिनकी लिए डॉक्टर Ashokarishta Syrup लेने की सलाह देते हैं वह सारी समस्याएं आपको नीचे पढ़ाने को मिल जाएंगे।
इसके लिए डॉक्टर Ashokarishta Syrup की सलाह देते हैं साथ में यह जानेंगे कि Ashokarishta Syrup का इस्तेमाल कितनी मात्रा में और किस-किस को करनी चाहिए, साथ में इसे लेने के तरीके और सावधानियां के बारे में भी बात करेंगे तो आईए जानते हैं अशोकारिष्ट क्या है।
Contents
- 1 अशोकारिष्ट क्या है | What is Ashokarishta Syrup
- 2 अशोकारिष्ट का इस्तेमाल | Uses of Ashokarishta Syrup
- 3 अशोकारिष्ट सिरप के फायदे | Benefits of Ashokarishta Syrup
- 4 अशोकारिष्ट के नुकसान | Side Effects of Ashokarishta Syrup
- 5 अशोकारिष्ट की कीमत | Price of Ashokarishta Syrup
- 6 अशोकारिष्ट में मिले गए सामग्री | Ingredients of Ashokarishta Syrup
- 7 अशोकारिष्ट लेने की खुराक | Dosage of Ashokarishta Syrup
- 8 अशोकारिष्ट के बारे में अक्सर लोगों द्वारा पूछे गए सवाल (FAQ’S)
- 9 निष्कर्ष | Conclusion
- 10 इसे भी पढ़ें
अशोकारिष्ट क्या है | What is Ashokarishta Syrup
Ashokarishta Syrup एक आयुर्वेदिक औषधि है जो की काफी पुराने समय से मार्केट में चली आ रही है और यह डॉक्टर का काफी भरोसेमंद सिरप या टॉनिक बन चुका है, अशोकारिष्ट कई सारे आयुर्वेदिक ब्रांड में आपको मार्केट में उपलब्ध मिल जाएंगे, जैसे कि बैद्यनाथ, डाबर, पतंजलि, झंडू यह कुछ जाने-माने आयुर्वेदिक ब्रांड है जो की मार्केट में आपको बड़े आसानी से मिल जाते हैं और आप इन सभी कंपनियों पे आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं, वैसे तो यह एक आयुर्वेदिक टॉनिक है तो इसके साइड इफेक्ट आपको देखने को ना के बराबर मिलेंगे।
Ashokarishta Syrup का इस्तेमाल महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान हैवी ब्लीडिंग को कम करने के लिए दिया जाता है साथ ही इससे जुड़ी और भी समस्याएं जैसे लोअर एब्डोमिनल में दर्द रहना, खिंचाव महसूस होना, खून की कमी, बच्चेदानी में सूजन हो जाना, चक्कर आना, कमजोरी महसूस होना इन सभी समस्याओं में भी Ashokarishta Syrup काफी अच्छा परिणाम देता है।
अशोकारिष्ट का इस्तेमाल | Uses of Ashokarishta Syrup
Ashokarishta Syrup का इस्तेमाल मुख्य रूप से महिलाओं के मासिक धर्म को ठीक करने के लिए किया जाता है, इस औषधि का नाम अशोकारिष्ट है तो इसमें सर्वप्रथम मुख्य तत्व अशोक की छाल का इस्तेमाल किया जाता है आप लोगों ने अशोक का पेड़ देखा होगा उसी का छाल इस्तेमाल करके Ashokarishta Syrup का निर्माण किया जाता है और इसके कई सारे इस्तेमाल आपको डॉक्टर द्वारा बताए जा सकते हैं, मैं यहां आपको मुख्य रूप से किन-किन बीमारियों या समस्याओं में Ashokarishta Syrup का इस्तेमाल किया जाता है वह बताने वाली हूं।

अनियमित मासिक धर्म: Ashokarishta Syrup का इस्तेमाल अनियमित मासिक धर्म के लिए डॉक्टर करने की सलाह देते हैं, उन महिलाओं को जिनका पीरियड्स समय से बहुत जल्दी पहले, समय से काफी ज्यादा दिन बाद आते हैं उन्हें Ashokarishta Syrup का सेवन करना चाहिए। इससे उनकी मासिक धर्म समय पर आना शुरू हो जाते हैं Ashokarishta Syrup का इस्तेमाल करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले, वह आपको इसके लेने की खुराक और कितने दिनों तक सेवन करना है यह बता सकते हैं।
मासिक धर्म में बहुत कम खून का प्रवाह: अगर आपको माहवारी के दौरान बहुत कम मात्रा में ब्लीडिंग होती है तो यह भी आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, इस स्थिति में आप डॉक्टर की सलाह के साथ Ashokarishta Syrup का इस्तेमाल कर सकते हैं यह आपकी आमतौर पे जितना ब्लीडिंग एक माहवारी के दौरान होना चाहिए उतना होने में मदद करता है।
मासिक धर्म के दौरान अधिक पेट दर्द: कई लड़कियों अथवा महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान अत्यधिक पेट दर्द, कमर दर्द तथा पेल्विक एरिया में दर्द होता है, इस स्थिति में महिलाएं कई बार इसे नॉर्मल समझकर छोड़ देता है, परंतु यह एक गंभीर समस्या है आपको इसे जरूर से जल्द अपने डॉक्टर को दिखाना चाहिए। आप चाहे तो अपने डॉक्टर की सलाह से Ashokarishta Syrup का भी इस्तेमाल कर सकते हैं Ashokarishta Syrup में ऐसे आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां का इस्तेमाल किया गया है की माहवारी के दौरान होने वाले दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
पीसीओडी (PCOD) की समस्या: आजकल के दौड़ में हर 10 में से 7 महिलाओं को पीसीओडी की समस्या देखने को मिल रही है, यह समस्या अनियमित खान पान तथा नींद पूरी न होने के कारण हारमोंस में बदलाव की वजह से हो रहे हैं, अगर आप पीसीओडी की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपके शरीर में कई ऐसे बदलाव नजर आ सकते हैं जो महिलाओं में गर्भधारण की समस्या को भी बढ़ता है इसीलिए आपको समय रहते इसका इलाज कर लेना चाहिए। Ashokarishta Syrup का इस्तेमाल पीसीओडी को ठीक करने के लिए किया जाता है और क्यों कि यह आयुर्वेदिक सिरप है इसके आपको किसी प्रकार के साइड इफेक्ट भी देखने को नहीं मिलता है।
थायराइड की समस्या: थायराइड जैसी समस्याओं में भी डॉक्टर कई बार Ashokarishta Syrup लेने की सलाह देते हैं क्योंकि थायराइड के दौरान आपके शरीर में काफी ऐसे हार्मोनल चेंजेज होते हैं जिसके कारण आपको माहवारी के दौरान कई बदलाव और कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, इस स्थिति में महिलाओं को Ashokarishta Syrup लेने की सलाह दी जाती है।
पीएमएस (PMS) की समस्या: पीएमएस (PMS) की समस्या एक गंभीर समस्या बन चुकी है पीएमएस का मतलब (Premenstrual Symptom) से है अर्थात आपको माहवारी से चार से पांच दिन पहले से ही इसके सिंपटम दिखाई देना शुरू हो जाते हैं इस स्थिति में भी डॉक्टर आपको Ashokarishta Syrup लेने की सलाह देते हैं इसके दौरान कुछ ऐसे सिमटम आपको देखने को मिल सकते हैं जैसे कि पेट में दर्द होना, पेट के निचले हिस्से में दर्द होना, कमर दर्द होना जांघों में दर्द होना, चिडचिडाहट तथा कभी-कभी आपको यूरिन के साथ एक दो बूंद हल्की ब्लीडिंग दिखाई दे, वह भी हो सकता है।
गर्भाशय में दर्द और सूजन: जिन महिलाओं के गर्भाशय में दर्द अथवा सूजन रहती है वह महिलाएं भी Ashokarishta Syrup का इस्तेमाल कर सकते हैं परंतु लेने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले ले, और यह सिरप एक एंटी इन्फ्लेमेटरी की तरह कार्य करता है जो की सूजन को कम करने में मदद करता है।
पाचन तंत्र के लिए लाभकारी: अशोकारिष्ट आपके पाचन तंत्र को भी तेज करता है तथा अपच की समस्या को ठीक करता है, कई लोगों में बार-बार गैस बनने की समस्या बनी रहती है ऐसी स्थिति में भी Ashokarishta Syrup काफी अच्छा असर दिखाता है, कई बार गैस के वजह से आपके पेट में जलन की समस्या बनी रहती है यह समस्या आपको अपच की वजह से भी हो सकती है ऐसे में Ashokarishta Syrup जलन से भी राहत दिलाता है।
पुरुषों में अशोकारिष्ट का सेवन: अशोकारिष्ट का सेवन पुरुषों में भी किया जा सकता है वैसे पुरुष जिनको पाचन संबंधी समस्याएं बनी रहती है हमेशा अपच की समस्या बनी रहती है हाथ पैर हड्डियों में दर्द बना रहता है वह Ashokarishta Syrup का सेवन कर सकते हैं।
अशोकारिष्ट सिरप के फायदे | Benefits of Ashokarishta Syrup
Ashokarishta Syrup को इस्तेमाल करने से निम्नलिखित फायदे देखने को मिले हैं।
- Ashokarishta Syrup का इस्तेमाल करने से महिलाओं में अनियमित माहवारी की शिकायत को ठीक किया जा सकता है।
- अशोकारिष्ट का नियमित रूप से सेवन करने से महिलाओं में माहवारी के दौरान होने वाले पेट दर्द, कमर दर्द तथा पेट के निचले हिस्से में होने वाले दर्द से निजात पाया जा सकता है।
- महिला या पुरुष किसी में भी पाचन की समस्या अगर बनी रहती है तो यह उसे भी ठीक कर देता है, इस का इस्तेमाल करने से यह आपकी पाचन तंत्र क्रिया को मजबूत करता है जिससे आपका खाया पिया आसानी से पचता है।
- Ashokarishta Syrup के इस्तेमाल से अगर आपको गैस बनने की बहुत ज्यादा समस्या बनी रहती है तो उससे भी आराम मिलता है।
- अशोकारिष्ट का सेवन करने से महिलाओं में पीसीओडी, सीएमएस तथा थायराइड जैसी समस्याओं को भी ठीक किया जा सकता है।
- कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं जिन्हें बार-बार तबीयत खराब होने की समस्या बनी रहती है सर्दी, जुखाम, बुखार इन सभी समस्याओं से जूझना उनके लिए बाकी दिनचर्या जैसी बन जाती है, इस स्थिति में अगर आप Ashokarishta Syrup का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है तथा आपको बार-बार बीमार होने से भी बचाता है।
- वे महिलाएं या पुरुष जिनके शरीर में हमेशा दर्द की शिकायत बनी रहती है हाथ, पैर, घुटनों, कमर में हमेशा दर्द बना रहता है वह भी Ashokarishta Syrup का इस्तेमाल कर सकते हैं ध्यान रखें किसी भी दवा को इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
अशोकारिष्ट के नुकसान | Side Effects of Ashokarishta Syrup
Ashokarishta Syrup इस्तेमाल करने के कोई भी नुकसान अभी तक देखे नहीं गए हैं अगर आप अपने डॉक्टर के बताए अनुसार इसे उतनी ही मात्रा में इस्तेमाल करें, जितनी बताई गई है और उतने समय तक इस्तेमाल करें तो यह आपको किसी प्रकार से कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है ऐसे यह एक आयुर्वेदिक सिरप है तो इसके साइड इफेक्ट बिल्कुल ना के बराबर होते हैं, परंतु फिर भी आप Ashokarishta Syrup का इस्तेमाल बिना अपने डॉक्टर की सलाह के कर रहे तो ध्यान रखें कुछ स्थितियों में Ashokarishta Syrup को ना लेना ही बेहतर है जैसे की-
- अगर कोई गर्भवती महिला है तो उन्हें Ashokarishta Syrup का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, इससे उनके गर्भपात होने की संभावनाएं बढ़ सकती है।
- किसी भी इंसान को अगर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो उन्हें भी Ashokarishta Syrup का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- बच्चों को अशोकारिष्ट सिरप का इस्तेमाल नहीं करने देना चाहिए।
- जिन लोगों में हृदय संबंधी समस्याएं हैं अर्थात दिल की बीमारी है और ब्लड शुगर की समस्या है तो उन्हें भी Ashokarishta Syrup का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
अशोकारिष्ट की कीमत | Price of Ashokarishta Syrup
Ashokarishta Syrup की कीमत हर ब्रांड के अनुसार बदल सकती है मैं आपको डाबर कंपनी का Ashokarishta Syrup की कीमत बता रही हूं, आपको 450 ml की क्वांटिटी के लिए 150 से ₹200 तक में मिल जाती है इसी प्रकार और भी आयुर्वेदिक कंपनियां 100 या ₹50 ऊपर नीचे की कीमत पर आपको मिल जाएंगे। आप चाहे तो इसे अपने नजदीकी आयुर्वेदिक दवा खाने से खरीद सकते हैं या फिर आप इसे ऑनलाइन भी मंगवा सकते हैं।
अशोकारिष्ट में मिले गए सामग्री | Ingredients of Ashokarishta Syrup
Ashokarishta Syrup में मिलाए गए सामग्री पूरी तरह से आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां को मिला करके बनाया गया है इसी कारण इस दवा को बनाने में थोड़ा लंबा प्रोसेस लगता है और इसमें मिलाई गई सामग्रियां निम्नलिखित है, घातकी, गुड़, आँवला, मुस्ता, हरीतकी, शुंथि, दारुहरिद्रा, चंदन, विभीतकी आदि कई और उपयोगी जड़ी – बूटियाँ भी मौजूद होती है।
अशोकारिष्ट लेने की खुराक | Dosage of Ashokarishta Syrup
Ashokarishta Syrup की खुराक के बारे में बात करें तो इसे आपके डॉक्टर जितने मात्रा में लेने की सलाह देते हैं आपको उतना ही इस्तेमाल करना चाहिए, वैसे इसे 10 से 20 ml की खुराक मैं लेना होता है Ashokarishta Syrup को हमेशा खाना खाने के आधे घंटे पहले लिया जाता है और हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर इसे सेवन किया जाता है।
अशोकारिष्ट के बारे में अक्सर लोगों द्वारा पूछे गए सवाल (FAQ’S)
1. अशोकारिष्ट पीने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?
अशोकारिष्ट पीने से कई तरह की बीमारियां ठीक होती है अशोकारिष्ट एक जनरल हेल्थ टॉनिक है जिसका मुख्य रूप से इस्तेमाल महिलाओं में होने वाली माहवारी के दौरान होने वाली तकलीफें जैसे पेट दर्द, खून की कमी, क्रैंप्स इन सभी समस्याओं के लिए किया जाता है अशोकारिष्ट पीने से आपकी पाचन तंत्रिका तंत्र भी मजबूत होती है, गैस की समस्या ठीक होती है पाचन तथा गैस और हाथ पैर में दर्द पेट में जलन इन सभी समस्याओं के लिए अशोकारिष्ट को पुरुषों को भी दिया जाता है।
2. क्या अशोकारिष्ट गर्भधारण को रोक सकता है?
जी हां अशोकारिष्ट गर्भधारण को रोक सकता है अगर कोई महिला गर्भवती है तो उन्हें अशोकारिष्ट का सेवन नहीं करना चाहिए, यह आपके लिए अनचाहे गर्भपात का कारण बन सकता है।
3. पीरियड्स के लिए अशोकारिष्ट के क्या फायदे हैं?
पीरियड्स के लिए अशोकारिष्ट के कई सारे फायदे हैं जैसे कि आपके पीरियड्स के दौरान अगर बहुत ज्यादा कम वेडिंग होती है जो कि आपके स्वस्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकता है, उसे नेचरली बढ़ाने में मदद करती है साथ ही पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट दर्द कमर दर्द चिड़चिड़ापन खून की कमी इन सभी समस्याओं में भी अशोकारिष्ट फायदा करता है, यह आपके आनियमित पीरियड्स को भी ठीक करता है और उसे नियमित रूप से आने में मदद करता है।
4. अशोकारिष्ट के नुकसान क्या हैं?
अशोकारिष्ट के नुकसान कुछ भी नहीं है क्योंकि यह आयुर्वेदिक टॉनिक है और काफी सारी आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां को मिलाकर इसका निर्माण किया गया है अगर आप अपने डॉक्टर द्वारा बताए गए तरीके से अशोकारिष्ट का सेवन करते हैं तो आपको किसी प्रकार के भी नुकसान देखने को नहीं मिलेंगे।
5. अशोकारिष्ट कितने में मिलता है?
अशोकारिष्ट कई सारे आयुर्वेदिक ब्रांड में आपको मिलते हैं और हर ब्रांड की कीमत अलग-अलग हो सकती है मैं आपको बता दूं कि डाबर का अशोकारिष्ट आपको 150 से 200 के बीच में मिल जाता है जिसमें आपको 450 ml के क्वांटिटी मिल जाती है।
निष्कर्ष | Conclusion
जैसा कि आप लोगों ने इस लेख में पढ़ा होगा Ashokarishta Syrup एक जनरल हेल्थ टॉनिक है इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए किया जाता है, उसमें भी मुख्य रूप से माहवारी के दौरान होने वाली समस्याओं के लिए किया जाता है, माहवारी महिलाओं में एक नेचुरल प्रोसेस है और यह प्रक्रिया अपने आप ही नियमित रूप से निश्चित समय पे होनी चाहिए, अगर वह नियमित रूप से अपने आप नहीं होती है तो हमें दवाइयां का सहारा लेना पड़ता है।
उसमें से ही एक अशोकारिष्ट हेल्थ टॉनिक भी है यह आपको किसी प्रकार से कोई नुकसान नहीं पहुंचता है, नेचुरल तरीके से शरीर में होने वाले हारमोंस के बदलाव को संतुलित करता है और आपके पीरियड्स को ठीक करता है उससे होने वाले दर्द कमजोरी तथा चिड़चिड़ापन को संतुलित करता है। धन्यवाद!
इसे भी पढ़ें
- Zandu Pancharishta Uses in Hindi | झंडू पंचारिष्ट के उपयोग, फायदे तथा नुकसान (2025)
- Top 5+ Cinkara Syrup Uses in Hindi | सिंकारा सिरप के उपयोग फायदे तथा नुकसान
- Top 5+ Kumari Asav Ke Fayde | कुमारी आसव के उपयोग, फायदे तथा नुकसान
- Hempushpa Syrup Uses in Hindi | हेमपुष्पा के उपयोग फायदे तथा नुकसान (2025)