इस Acnestar Gel को इस्तेमाल करने पर आपको क्या-क्या सावधानियां बरतनी है, इसे किस समय लगाना है कितनी बार लगाना है और कब तक लगाना है यह सारी जानकारी आपको नीचे लेखन मिल जाएंगे, कृपया ध्यान से अंत तक जरूर पढ़ें। इस Acnestar Gel में कौन-कौन से केमिकल या मेडिसिनल प्रॉपर्टीज का इस्तेमाल किया गया है यह सब भी आपको नीचे देखने को मिल जाएगा, चलिए देखते हैं Acnestar Gel क्या है।
Contents
- 1 एक्नेस्टार जेल क्या है | What is Acnestar Gel
- 2 एक्नेस्टार जेल के फायदे | Benefits of Acnestar Gel
- 3 एक्ने स्टार जेल के नुकसान | Side Effects of Acnestar Gel
- 4 एक्ने स्टार जेल के इस्तेमाल | Uses of Acnestar Gel
- 5 एक्नेस्टार जेल को इस्तेमाल करने के कुछ सावधानी | Some Precautions While Using Acnestar Gel
- 6 एक्ने स्टार जेल के कीमत | Price of Acnestar Gel
- 7 एक्ने स्टार के बारे में अक्सर पूछे गए सवाल (FAQ’S)
- 8 निष्कर्ष | Conclusion
- 9 इसे भी पढ़ें
एक्नेस्टार जेल क्या है | What is Acnestar Gel
Acnestar Gel एक मेडिसिनल जेल क्रीम है जो कील, मुहासे को ठीक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह Acnestar Gel क्रीम Mankind फार्मास्यूटिकल कंपनी द्वारा बनाए जाते हैं, जैसा कि आप सब जानते हैं मैनकाइंड फार्मास्यूटिकल एक बहुत ही भरोसेमंद फार्मास्यूटिकल कंपनी है जिसकी कई प्रकार की दवाइयां मार्केट में मौजूद है आप लोगों ने कभी ना कभी इस्तेमाल जरूर की होगी, तो इस कंपनी के द्वारा आप इस Acnestar Gel क्रीम पर भरोसा कर सकते है परंतु आपको इस्तेमाल करने से पहले इसे अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
जैसे कि इसका नाम है Acnestar Gel, यह साबित होता है कि यह एक्ने और पिंपल्स के लिए इस्तेमाल करने वाली gel है, इसकी कीमत की बात करें तो यह लगभग 108 रुपए में 22 ग्राम का ट्यूब आपको मार्केट में बड़े आसानी से मिल जाती है किसी भी मेडिकल स्टोर पर, या आप ऑनलाइन रिसर्च कर सकते है यह वहां पर भी उपलब्ध है।
इस Gel में दो तरह के केमिकल का इस्तेमाल किया गया है जो कि एक है क्लाइंड्माइड (Clindamycin) और दूसरा है निकोटिनामाइड (Nicotinamide) जोकि विटामिन B होता है। यह दोनों केमिकल इस जेल में मिलाए गए हैं जो कि दोनों का काम काफी सिंपल है, जो क्लाइंड्माइड है वह आपके पिंपल्स के जो बैक्टीरिया होते हैं उसे बढ़ने से रोकने का काम करता है, यानी कि यह आपके पिंपल को फैलने नहीं देता है अगर आपके पिंपल हो रहे हैं तो वह उसे वहीं पर रोक देगा।
तथा इसमें जो भी को निकोटिनामाइड केमिकल मिलाया गया है, इसका कार्य आपके पिंपल्स में होने वाले सूजन तथा रेडनेस को कम करना है, अगर आपको शिबम की प्रॉब्लम ज्यादा है तो यह आपके शिबम के प्रॉब्लम को भी कम करता है निकोटिनामाइड का काम यह है। इस Acnestar Gel में सिर्फ यही दोनों मेडिसिंन होते हैं और जो की baise हैं वह जेल होता है, इसलिए यह जेल बेस्ट क्रीम कहलाती है।
मुंहासे होने का मुख्य कार्य होता है कि जब आपकी त्वचा में सिबेशियस ग्लैंड (Sebaceous Glands) जो होते हैं, उनका काम आपकी त्वचा के तेल को बाहर निकलना होता है या तेल प्रोड्यूस करना होता है और जब यही सिबेशियस ग्लैंड में जब इंफेक्शन हो जाते हैं तो वह धीरे-धीरे बढ़ाते हुए मुंहासे या पिंपल्स का रूप ले लेते हैं, तो जब ऐसे इन्फेक्शन आपकी त्वचा पर हो जाते हैं तो वहां पर एंटीबैक्टीरियल क्रीम लगाने से वह ठीक भी हो जाते हैं और वही दो चीज आपको इस क्रीम में मिल रहे हैं।
एक्नेस्टार जेल के फायदे | Benefits of Acnestar Gel

Acnestar Gel के फायदे की बात करें तो यह gel आपके मुंहासे को कम करती है ना कि उसे हमेशा के लिए ठीक करती है यह कुछ समय के लिए आपके मुहासे को अपनी त्वचा पर आने से रोक सकती है। इसे इस्तेमाल करने के फायदे हैं इसके सके साइड इफेक्ट बिल्कुल ना के बराबर देखने को मिलते हैं आईए देखते हैं Acnestar Gel के फायदे कौन-कौन से हैं।
- Acnestar Gel कील मुंहासे तथा पिंपल्स के लिए इस्तेमाल की जाती है।
- यह काफी अफॉर्डेबल प्राइस में मार्केट में अवेलेबल है।
- Acnestar Gel मैनकाइंड फार्मास्यूटिकल कंपनी द्वारा बनाई जाती है।
- इसे इस्तेमाल करने से आपके मुंहासे कम होने लगते हैं।
- Acnestar Gel मुंहासे के होने वाले बैक्टीरिया के वृद्धि को रोकता है।
- Acnestar Gel मुहासे पिंपल्स में होने वाले लालपने तथा सूजन को कम करता है।
- Acnestar Gel आपके मुहासे के दाग को हल्का करता है।
एक्ने स्टार जेल के नुकसान | Side Effects of Acnestar Gel
वैसे तो Acnestar Gel के कुछ खास नुकसान देखने को नहीं मिले है परंतु हो सकता है आप इसे सही तरीके से इस्तेमाल न करें तो, आपको कुछ साइड इफेक्ट देखने को मिल सकते हैं। जैसे की-
- Acnestar Gel को लगाकर अगर आप डायरेक्ट धूप में चले जाते हैं हो सकता है आपकी त्वचा में खुजली महसूस हो इरिटेशन हो सकती है।
- Acnestar Gel में मिलाए गए केमिकल के कारण हो सकता है आपकी त्वचा में खुजली महसूस हो।
- Acnestar Gel को अगर आप धूप में लगाकर निकलते हैं तो आपकी त्वचा निकलने (Skin Peeling) की समस्या हो सकती है।
- जब आप इस क्रीम को लगा रहे हो, तो साथ में किसी प्रकार का कोई भी कॉस्मेटिक क्रीम या फिर मेडिकल क्रीम का इस्तेमाल नहीं करना है हो सकता है आपको साइड इफेक्ट देखने को मिल सकते है।
- Acnestar Gel को इस्तेमाल करते समय आपको आपकी त्वचा बहुत ज्यादा सुखी अर्थात ड्राई स्किन की समस्या हो सकती है।
एक्ने स्टार जेल के इस्तेमाल | Uses of Acnestar Gel

Acnestar Gel का इस्तेमाल आपको केवल पिंपल्स एक्ने मुंहासे के ऊपर ही करना है, इसके अलावा आप इसे और किसी भी स्किन इन्फेक्शन या जले कटे पर इस्तेमाल न करें। इसे इस्तेमाल करने के लिए अपने हाथों को अच्छे से हैंड वॉश की मदद से धोकर साफ कर ले, उसके बाद अपने फेस को भी अच्छे से फेस वॉश की मदद से साफ करके धो ले और सुखा ले। जब आपकी त्वचा अच्छे से सुख जाए तो इनफेक्टेड जगह पर यानी कि जहां आपको पिंपल हो रखे हैं बस वहीं पर आपको इस Acnestar Gel का इस्तेमाल करना है।
उसके अलावा आपको इसे पूरे चेहरे पर नहीं लगाना है, जहां-जहां आपके चेहरे पर मुंहासे है या एक्ने हो रखे हैं उसे डॉट डॉट कर के उस जगह पर Acnestar Gel को लगाते जाएं, अगर आपके पूरे फेस पर छोटे-छोटे दाने फुंसी जैसे हो रखे हैं तभी आप अपने पूरे चेहरे पर हथेलियो की मदद से लगा सकते हैं, नहीं तो आपको बस अगर दो-चार पिंपल हुए हैं चेहरे पर, तो पिंपल वाले जगह पर ही आपको लगाना है।
धीरे-धीरे आप देखेंगे की मुंहासे छोटे होते जा रहे हैं और उन में दर्द और लालपन भी खत्म हो गया है। इस्तेमाल करने के बाद कम से कम आधे घंटे तक Acnestar Gel आपकी त्वचा पर लगा रहना चाहिए। इसके बाद ही आप कहीं बाहर जाएं या फिर सोने जाएं, अगर आप इस Gel को रात में इस्तेमाल करते हैं तो और भी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।
एक्नेस्टार जेल को इस्तेमाल करने के कुछ सावधानी | Some Precautions While Using Acnestar Gel
अगर आप किसी भी मेडिसिनल ऑइंटमेंट या क्रीम का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कुछ सावधानियां रखनी पड़ती है, उसी प्रकार इस Acnestar Gel को भी इस्तेमाल करने से पहले आपको कुछ सावधानियां ध्यान में रखनी चाहिए। जैसे की –
- Acnestar Gel को आपको किसी धूप वाली जगह या खुले में नहीं रखता है।
- इस Gel को बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
- इस Gel को लगाते वक्त यह ध्यान रखें कि, यह आपकी आंखों में ना चला जाए। इससे आपकी आंखों में जलन या तकलीफ हो सकती है।
- हो सकता है इसे इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा पर इरिटेशन या जलन महसूस हो, इस स्थिति में आपको इसे तुरंत ही पोछ लेना चाहिए।
- बिना हाथ धोएं और चेहरा साफ किए इस क्रीम को इन्फेक्शन वाली जगह पर ना लगाय, इससे आपका इन्फेक्शन और बढ़ सकता है।
- Acnestar Gel कील मुंहासे पर ही इस्तेमाल करें, इसके अलावा आप इस Acnestar Gel को कहीं भी इस्तेमाल न करें।
- Acnestar Gel को जले हुए या कटे, छिले या दाद, खाज, खुजली पर इस्तेमाल न करें।
- ध्यान रखें यह आपके पिंपल के होने वाली ग्रोथ को रोकता है ना कि उसे हमेशा के लिए खत्म करता है।
Related: Open Pores Treatment at Home in Hindi | ओपन पोर्स के घरेलू उपचार (2026)
एक्ने स्टार जेल के कीमत | Price of Acnestar Gel
Acnestar Gel की कीमत लगभग 108 रुपए मार्केट प्राइस पर है, जो की 22 ग्राम की क्वांटिटी के साथ आता है, इसका 15 ग्राम का पैक भी आपको मिल जाता है, जो की 75 से ₹80 के आसपास आपको मिल जाता है। आप इसे कहीं भी मेडिकल स्टोर से बड़ी आसानी से खरीद सकते हैं, या फिर आप चाहे तो इसे ऑनलाइन भी मेडिकल स्टोर से परचेस कर सकते हैं, जैसे की 1mg, अपोलो, मेडिमिक्स जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी आप इसे मंगवा सकते हैं।
एक्ने स्टार के बारे में अक्सर पूछे गए सवाल (FAQ’S)
1. एक्नेस्टार जेल कब लगाना चाहिए?
एक्ने स्टार जल आपको तभी लगाना चाहिए जब आपकी त्वचा पर एक्ने और मुंहासे पिंपल्स आ रहे हो, और आप इसको केवल रात के समय लगाए तो ज्यादा बेहतर रिजल्ट आपको देखने को मिलेगा। दिन के समय हो सकता है आप धूप में निकले तो आपकी त्वचा पर यह Acnestar Gel रिएक्ट कर सकती है, अगर बहुत ज्यादा एक्ने पिंपल्स आपकी त्वचा पर है तो आपको पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए, तभी इस जेल को आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. क्या Acnestar काले धब्बे हटाता है?
जी नहीं Acnestar Gel काले धब्बों को नहीं हटता है यह कोई दाग धब्बे हटाने वाली जेल क्रीम नहीं है, बल्कि यह सिर्फ आपके एक्ने पिंपल्स को रोकने का काम करता है और उन्हें बढ़ने से रोकता है Acnestar Gel आपके मुहासे के दाग को हल्का कर सकता है लेकिन उसे हटा नहीं सकता है।
3. क्या हम रोजाना Acnestar का उपयोग कर सकते हैं?
जी हां आप रोजाना Acnestar Gel का उपयोग कर सकते हैं और आपके मुंहासे को रोक सके उसे फैलने ना दे, आपको ईसे केवल रात के समय इस्तेमाल करना है और ध्यान रखें कि सुबह उठकर अपना फेस धोकर आपको एक अच्छा सा मॉइश्चराइजर जरूर लगाना है, और जब आप इस gel का इस्तेमाल कर रहे हो, उन दिनों आपको बिना सनस्क्रीन लगाएं बाहर नहीं जाना है।
4. क्या हम रात भर एक्नेस्टार लगा सकते हैं?
जी हां आप Acnestar Gel को रात में सोने से पहले लगाकर सो जाएं और उसे रात भर अपने पिंपल्स पर लगा रहने दे, इससे आपको सिर्फ फायदा ही होगा किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा, फिर भी आप इसे लगाने से पहले आप अपने डॉक्टर के सलाह ले सकते हैं।
5. AcneStar साबुन क्या है?
Acnestar साबुन एक तरह का एंटीबैक्टीरियल सॉप है जैसे कि Acnestar Gel अपने इस्तेमाल किया होगा, तो इस ब्रांड का इनग्रेडिएंट के साथ आपको साबुन भी इस्तेमाल करना चाहिए। इसे भी इस्तेमाल करने से आपके मुंहासे के ग्रोथ रुक जाती है, उनमें होने वाले बैक्टीरिया को रोकने का काम करती है।
6. एक्नेस्टार फेस वाश से क्या होता है?
एक्ने स्टार फेस वॉश का काम भी आपकी त्वचा पर मुंहासे को खत्म करना रोकना और आपकी त्वचा के एक्सेस ऑयल को बाहर निकलने का होता है। अगर आपकी त्वचा पर बहुत ज्यादा एक्ने पिंपल हो रखे हैं और आप कोई मेडिसिनल फेस वाश इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आप अपने डॉक्टर के सलाह से एक्ने स्टार फेस वाश इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फेस वॉश में भी clindamycin नामक तत्व पाया जाता है जो की मुंहासे के बैक्टीरिया को रोकने का काम करता है, जिससे आपके मुहासे बढ़ाने की संख्या कम हो जाती है।
निष्कर्ष | Conclusion
इस लेख में अपने Acnestar Gel क्रीम के बारे में जानकारी ली है कि यह Gel किस प्रकार का gel है और इसे किस बीमारी में इस्तेमाल किया जाता है, इसे इस्तेमाल करने के क्या फायदे और नुकसान आपको देखने को मिल सकते हैं, इसकी कीमत के बारे में भी मैंने आपको बता दिया है। ध्यान रखें कि इसमें दी गई जानकारी इंटरनेट के माध्यम से ली गई है और आप लोगों से साझा की गई है।
किसी भी वीडियो तथा लेख को पढ़कर आपको किसी भी दवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। मैंने यह लेख सिर्फ आप लोगों की जानकारी के लिए साझा की है ताकि आप लोगों को इस दवा के बारे में एक जनरल नॉलेज मिल सके। इस्तेमाल करना और ना करना वह आपका निजी फैसला हो सकता है, मेरी राय यह रहेगी कि किसी भी दवा का इस्तेमाल करने से पहले आपको अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। धन्यवाद!
इसे भी पढ़ें
- 6 Best Pimple Ke Liye Best Cream | मुंहासे के लिए बेहतरीन क्रीम
- Best Skin Shine Cream Uses in Hindi | स्किन शाइन क्रीम के 5 फायदे और नुकसान
- No Marks Cream Uses | नो मार्क्स क्रीम के उपयोग तथा फायदे और नुकसान (2026)
- मेडरमा क्रीम के उपयोग, फायदे और नुकसान 10 g | Mederma cream Ke Upyog, Fayde Aur Nuksan (2026)