आज हम Anti Dandruff Shampoo के बारे मे जानकारी लेंगे, अगर आप लोगों को नहीं पता है तो मैं बता दूं कि डैंड्रफ दो प्रकार के होते हैं पहला ड्राई डैंड्रफ (Dry Dandruff) और दूसरा ऑइली डैंड्रफ (Oily Dandruff) और यह दोनों तरह की डैंड्रफ में अलग-अलग प्रकार के Anti Dandruff Shampoo का इस्तेमाल किया जाता है।
नीचे दी गई जानकारी में आपको कई प्रकार के Anti Dandruff Shampoo के बारे में जानने को मिलेगा, साथ में आपको यह भी जानने को मिलेगा कि उस शैंपू को किस प्रकार के
263++6+डैंड्रफ के लिए इस्तेमाल किया जाता है और कैसे इस्तेमाल किया जाता है, साथ ही उसकी प्राइस, क्वांटिटी सभी चीज आपको देखने को मिल जाएंगे। तो अगर आप भी Anti Dandruff Shampoo के बारे में जानना चाहते हैं और एक अच्छा सा एंटी डैंड्रफ शैंपू इस्तेमाल करने का सोच रहे हैं या करना चाहते हैं तो एक बार इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें, यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
1. SCALPE PRO

अगर आप भी एक Best Anti Dandruff Shampoo ढूंढ रहे हैं तो आपको एक बार Scalpe Pro Anti Dandruff Shampoo जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। यह शैंपू आपके दोनों टाइप के डैंड्रफ को बाहर निकलता है और उसे वापस आने से भी रोकता है जैसा कि आप लोग जानते होंगे कि डैंड्रफ दो प्रकार के होते हैं, एक ड्राई डैंड्रफ होते हैं जो आपके बालों के ऊपर ऊपर नजर आते हैं और बालों को हिलाने पर वह झड़ते नजर आते हैं तथा एक दूसरा ऑयली डैंड्रफ होता है जो कि आपके बालों के स्कैल्प में चिपका हुआ होता है, तेल के वजह से जिसे ओली या फिर ग्रेसी डैंड्रफ के नाम से जाना जाता है।
यह Anti Dandruff Shampoo दोनों प्रकार के डैंड्रफ को उतनी ही अच्छे से निकलने में कारगर होता है क्योंकि डैंड्रफ को कम करने के लिए कम से कम दो प्रकार के इंग्रेडिएंट्स आपको शैंपू में चाहिए होते हैं, जो की है Climbazole यह क्लिनिकली साबित है कि यह आपके डैंड्रफ को जो ऊपर रहते हैं उनको तो दूर भागते ही हैं साथ ही जो आपके स्कैल्प में चिपके हुए डेंड्रफ होते हैं उनको भी हटा देता है।
और दूसरा है ZPTO भी एक एंटी डैंड्रफ एजेंट है जो कि वापस से आपके बालों में डैंड्रफ को रिमूव करता है और उसे वापस आने से भी रोकता है, साथ ही आपके बालों में अगर खुजली रहती है फ्लिकनेस रहती है या फिर आपके डैंड्रफ चिपके हुए होते हैं जो की काफी खुजली देते हैं, उसके वजह से आपके बालों में रशेस और दाने नजर आते हैं यह उन सभी चीजों को भी ठीक करती हैं।
यह दोनों इंग्रेडिएंट्स पूरी तरह से डर्मेटोलॉजिस्ट टेस्टेड है जिससे आपको किसी प्रकार का स्किन इन्फेक्शन या स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम नहीं होगी, और यह दोनों इंग्रेडिएंट्स आपको हर Anti Dandruff Shampoo में जरूर मिलेंगे। इसके अलावा इसमें तीसरा जो इनग्रेडिएंट है वह है Piroctone colimine यह इनग्रेडिएंट एजेंट आपके बालों को रुखा होने से बचाता है, क्योंकि पहले जो दो इनग्रीडिएंट्स आपने देखे वह आपके स्कैल्प को थोड़ा ड्राई कर सकता है तो इस स्थिति में आपके स्कैल्प को ड्राई होने से या एजेंट बचाता है।
और चौथा इनग्रेडिएंट्स कंडीशनर है जो की कौन सा कंडीशनर इन्होंने इस्तेमाल किया है वह इन्होंने इसमें मेंशन नहीं किया है। बात करें इसके पैकेजिंग की तो यह नॉर्मल व्हाइट कलर के फ्लिप लॉक टॉप के साथ बाकी सारे शैंपू के बोतल की तरह ही आती है और इसकी प्राइस की बात करें तो यह आपको 195 रुपए में ऑफलाइन मिल जाता है लेकिन अगर आप इसे किसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदते हैं तो यह आपको 140 से 150 रुपए के बीच में मिल जाती है और यह 100 ml की क्वांटिटी में अवेलेबल होती है।
2. Nizral 2%

अगर आप किसी इचिंग्स स्कैल्प यानी की बालों की जड़ों में खुजली और इंफेक्शन से परेशान है, आपके स्कैल्प में काफी ज्यादा डैंड्रफ हो चुके हैं और बड़े-बड़े स्किन scales निकालकर आते रहते हैं। हमेशा आपके बालों के जड़ों में खुजलाहट बनी रहती है किसी टाइप का फंगल इन्फेक्शन या बैक्टीरिया इन्फेक्शन आपके स्कैल्प पर ग्रो हो चुका है, तो उस स्थिति में आपको डॉक्टर Nizral 2% शैंपू या मेडिकेशन लोशन की सलाह देते हैं।
यह लोशन शैंपू काफी सारे स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम में इस्तेमाल की जाती है, जैसे की किसी प्रकार का स्किन इन्फेक्शन लाइक रिंगवॉर्म या फिर पैरों की उंगलियों में किसी प्रकार का इन्फेक्शन या फिर पसीने और गर्मी के वजह से होने वाले रैशेज, लाल दाने इन सभी स्थितियों में भी Nizral 2% को इस्तेमाल किया जाता है।
इस Anti Dandruff Shampoo में मेंन इंग्रेडिएंट्स Ketoconazole होता है जो की मुख्य रूप से स्किन रिलेटेड इन्फेक्शन को ठीक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, इसीलिए जो डैंड्रफ आपके बालों में स्किन इन्फेक्शन या किसी बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण हो रहे हैं यह उस टाइप के डैंड्रफ को कंट्रोल करता है। आपके स्किन इन्फेक्शन को ठीक करता है बात करें इसके पैकेजिंग की तो यह 50 ml की क्वांटिटी के साथ नॉर्मल शैंपू बॉटल में अवेलेबल है और इसकी प्राइस की बात करें तो यह आपको 340 रुपए में मिल जाती हैं जैसा कि आप जानते हैं कोई भी स्किन रिलेटेड प्रोडक्ट्स थोड़े महंगे आते हैं तो इसलिए आपको थोड़ा महंगा लग सकता है।
इस मेडिकेटेड Anti Dandruff Shampoo को टीनएजर्स और बच्चे भी इस्तेमाल कर सकते हैं परंतु हमेशा ध्यान रखें, कि किसी भी मेडिसिनल प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले ले, इस शैंपू को प्रेग्नेंट औरते तथा ब्रेस्टफीडिंग मदर भी इस्तेमाल कर सकती है और इस्तेमाल करने से पहले आप डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
3. Sebamed HADE CAKE ANTI-DANDRUFF SHAMPOO

Sebamed Hade cake Anti Dandruff Shampoo यह शैंपू Sebamed कंपनी द्वारा बनाया जाता है, जैसे कि आप सभी जानते हैं सेवा मेड काफी भरोसेमंद कंपनी है जो कि बच्चों के लिए तो स्किन केयर प्रोडक्ट्स बनाती ही है, और एडल्ट्स के लिए भी स्किन केयर, हेयर केयर प्रोडक्ट्स बनाते हैं और यह पूरी तरह से डर्मेटोलॉजिस्ट टेस्टेड होते हैं, स्किन फ्रेंडली प्रोडक्ट्स होते हैं, तो अगर आपके भी बाल में रूसी की समस्या बनी रहती है और बालों की जड़ों में हमेशा खुजली होती रहती है या फिर किसी प्रकार का फंगल इंफेक्शन हो रखा है तो उस स्थिति में आप Anti Dandruff Shampoo इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह Anti Dandruff Shampoo आपके बालों से डैंड्रफ को तो हटता ही है साथ में जो बालों की जड़ों में खुजलाहट और फंगल इंफेक्शन होता है उन सभी को ठीक करता है साथ ही यह आपके बालों को ड्राई बिल्कुल भी नहीं बनता है, क्योंकि इसमें PH 5.5 अवेलेबल है जो कि आपका हेयर के PH से काफी ज्यादा सूटेबल है।
बात करें इसके पैकेजिंग की तो यह काफी ट्रैवल फ्रेंडली बोतल में आपको मिल जाता है जैसे कि बाकी सारे शैंपू उसके बोतल होते हैं बिल्कुल वैसे ही यह शैंपू का है, Anti Dandruff Shampoo यह क्लेम करता है कि मात्र दो हफ्ते इसे इस्तेमाल करने से आपके बालों के 50% डैंड्रफ को रिमूव करता है जो कि यह बिल्कुल सही क्लेम करता है कई सारे Anti Dandruff Shampoo आपको यह क्लेम करते हैं कि मात्र दो से तीन बार इस्तेमाल करने से वह आपके बालों के 100% डैंड्रफ हो रिमूव कर देता है जो कि ऐसा होता बिल्कुल भी नहीं है।
बात करें इसकी प्राइस की तो 645 में आपको 200 ml की क्वांटिटी में मिल जाती है यह प्रोडक्ट आपको थोड़ा सा महंगा लग रहा होगा, लेकिन Sebamed के सभी प्रोडक्ट थोड़े से एक्सपेंसिव लगते हैं क्योंकि यह काफी ज्यादा स्किन फ्रेंडली और डर्मेटोलॉजिस्ट टेस्टेड होते हैं और sebamade अपने आप में भी काफी ज्यादा trustable ब्रांड है।
4. Ketomac Shampoo (Treats Dandruff+Itchy Scalp)

बात करें Ketomac Shampoo की तो Ketomac एक ब्रांड नाम है जो की टॉर्क फार्मास्यूटिकल कंपनी द्वारा बनाया जाता है। Ketomac Anti Dandruff Shampoo आपको 192 रुपए से ₹200 के आसपास मिल जाती है, जिसमें आपको 100 या 110 ml की क्वांटिटी मिल जाती है यह एक Anti Dandruff Shampoo है जो की फंगल इन्फेक्शन वाले डैंड्रफ के लिए दिया जाता है। इसमें 2% ketoconazole एजेंट के साथ आती है यह एक मेडिकेटेड शैंपू है जो की स्पेशली फंगल इन्फेक्शन वाले स्कैल्प में दिया जाता है, इसे आप नॉर्मल शैंपू की तरह इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।
इस शैंपू में 1% 2% केटोकोनाजोल W/V के हिसाब से दिया जाता है, इसे डॉक्टर डेंड्रफ की समस्याओं में तो इस्तेमाल करते ही हैं स्किन इन्फेक्शन जैसे समस्याओं में भी इस केटोकोनाजोल ड्रग का इस्तेमाल किया जाता है। जहां भी आपको फंगल इन्फेक्शन जैसी समस्याएं नजर आ रही हैं जैसे कि स्कैल्प में, आइब्रोज में, कहीं हाथ में या पैरों की उंगलियों के आसपास वह सारे फंगल इन्फेक्शन के कारण होता है और कीटोकानजोले फंगल इन्फेक्शन को ठीक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, यह साबुन, शैंपू, क्रीम किसी भी प्रोडक्ट में इस्तेमाल किया जा सकता है।
जब सीवर डेंड्रफ की समस्या होती है तभी इस शैंपू का इस्तेमाल किया जाता है और दूसरा तब किया जाता है जब साबोहिक डर्मेटाइटिस की समस्या होती है यह शैंपू सिर्फ आपको एक्सटर्नल इस्तेमाल के लिए use करना होता है। ध्यान रखना है शैंपू करते वक्त आपकी आंखों में न जाए और नहीं कहीं कटे छटे हुए स्कीन पर आप इसे अप्लाई कर सकते हैं।
5. 8x Shampoo

8X एक Anti Dandruff Shampoo है जिसका प्रयोग डॉक्टर फंगल टाइप के डैंड्रफ के लिए करने की सलाह देते हैं, अगर आपका डैंड्रफ नॉर्मल है जैसे कि सर्दियों आने पर हल्की-फुल्की रूसी आपको दिखाई देती है, तो वह नॉर्मल डैंड्रफ के श्रेणी में आता है लेकिन यह डैंड्रफ अगर आपको खुजली के साथ होती है खुजलाते वक्त आपके बालों की जड़ों में जलन महसूस होती है लाल दाने नजर आते हैं या फिर वहां की चमड़ी काफी ज्यादा रुखी और चिपकी चिपचिपी जैसी महसूस होती है और बड़े-बड़े पपड़ी में निकाल कर बाहर आती है तो यह फंगल इन्फेक्शन डैंड्रफ हो सकता है।
इस स्थिति में आपको 8X Dandruff Shampoo की सलाह डॉक्टर देते हैं इसमें मेंन इनग्रेडिएंट्स सैड पीटीयू होता है जो की फंगल इन्फेक्शन को खत्म करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है इस शैंपू का इस्तेमाल बाकी सारे नॉर्मल Anti Dandruff Shampoo की तरह ही किया जा सकता है, यह 12 साल से कम उम्र के बच्चों को इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी जाती है इस शैंपू का इस्तेमाल करते वक्त आपको यह ध्यान रखना है कि आपकी आंखों या मुंह या नाक में नहीं जाना चाहिए।
बात करें इसकी कीमत की तो यह आपको 371 रुपए में 100 ml की एक बोतल मिल जाती है जैसे कि आप जानते हैं और प्राइस बाकी सारे एंटी डैंड्रफ शैंपू की रेंज में ही आती है।
6. Salisia KT Shampoo

Salisia kt Shampoo यह भी एक Anti Dandruff Shampoo है जो कि डॉक्टर द्वारा काफी प्रिसक्राइब किया जाता है, कीमत की बात करें तो 250 रुपए से लेकर ₹300 तक में यह आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन भी देखने को मिल जाता है और इसकी क्वांटिटी आपको 75 ml मिलती है, अभी तक आप लोगों ने जितने भी Anti Dandruff Shampoo देखे हैं वह 100 110 200 ml तक आपको 300 के आसपास मिल जाती है, लेकिन यह आपको सिर्फ 75 ml की क्वांटिटी 250 से 300 के बीच मिलने वाली है।
इस Anti Dandruff Shampoo में जो मेन इंग्रेडिएंट्स है वह है सैलिसिलिक एसिड और दूसरा है किटोकोंजल जोकि दोनों ही एंटी फंगल प्रॉपर्टीज है। केटोकोनाजोल तो फंगल इन्फेक्शन को खत्म करने में अच्छा साबित होता ही है, जो सैलिसिलिक एसिड है वह भी आपकी बैक्टीरियल इन्फेक्शन को कम करने में सहायक होते हैं यह Anti Dandruff Shampoo जनता फार्मास्यूटिकल द्वारा बनाई जाती है सैलिसिलिक एसिड अधिक तेल को कंट्रोल के लिए इस्तेमाल किया जाता है अगर आपकी स्किन पर भी तेल ज्यादा आते हैं चेहरे पर तो भी आप सैलिसिलिक एसिड प्रोडक्ट इस्तेमाल कर सकते हैं यह आपके बालों की जड़ों में उपस्थित तेल को कंट्रोल करता है और उससे होने वाले बैक्टीरिया को भी खत्म करता है।
एक बात हमेशा ध्यान रखें की कोई भी मेडिसिनल प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से पहले आपको अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए, अगर आपके बालों में बहुत ज्यादा फ्लेकीनेस है डैंड्रफ जम चुका है तो एक बात ध्यान रखें कि वह आपके ऑइली स्कैल्प के कारण होती है यह आपके ऑइली स्कैल्प को भी ठीक करती है और उसमें जमी हुई स्किन स्किल्स को भी निकलती है जिन्हें हम डैंड्रफ कहते हैं।
7. Tar 18 Shampoo

Tar 18 shampoo एक Anti Dandruff Shampoo है जो की स्पेशली सोरायसिस टाइप्स स्कैल्प या फिर बालों में होने वाले फंगल इन्फेक्शन जैसी समस्याओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है यह डर्मेटोलॉजिस्ट, हेयर स्पेशलिस्ट द्वारा रेकमेंडेड शैंपू है इसमें मेंन इंग्रेडिएंट्स कॉलतार का इस्तेमाल किया गया है जो की सिबोरियस डर्मेटाइटिस तथा सोरायसिस जैसे समस्याओं को ठीक करता है, कॉलतार एक ऐसा मॉलिक्यूल है जिसकी मदद से डर्मेटोलॉजिस्ट कई प्रकार के फंगल इन्फेक्शन को ठीक करते हैं।
इस शैंपू में 1% कॉलतार मॉलिक्यूल का इस्तेमाल किया गया है या आपकी फंगल इन्फेक्शन के कारण बाल झड़ना तथा डेंड्रफ की भी समस्या को कम करता है यह शैंपू एप्पल थेरेपी के कंपनी के द्वारा बनाया जाने वाला एक क्वालिटी रिच Anti Dandruff Shampoo है इस शैंपू को डर्मेटोलॉजिस्ट, डेकोरेटोलॉजिस्ट और हेयर स्पेशलिस्ट काफी मरीज को इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं क्योंकि यह सोरायसिस तथा डर्मेटाइटिस जैसी फंगल इन्फेक्शन चीजों को ठीक करने में काफी कारगर साबित होता है।
यह शैंपू आपके फंगल इन्फेक्शन को कम करता है तथा आपकी स्कैल्प के ड्राइनेस को भी कम करता है, साथ ही जो आपके स्किन स्किल निकलते हैं उन्हें भी कम करता है जिसके वजह से आपकी हेयर फॉल भी कंट्रोल हो जाती है, बात करें कीमत की तो केवल ₹390 में 100 ml की क्वांटिटी के साथ आता है।
8. Saldan Shampoo

Saldan Shampoo एक मेडिकेटेड शैंपू है जो की Anti Dandruff Shampoo ही है इस शैंपू का इस्तेमाल हेयर स्पेशलिस्ट और डर्मेटोलॉजिस्ट दोनों ही तब करने को कहते हैं जब आपके बाल में अधिक मात्रा में तेल के कारण स्केलिंग्स होती है, या फिर डर्मेटाइटिस, सोरायसिस जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाते हैं। इस Anti Dandruff Shampoo में मेंन कंटेंट सैलिसिलिक एसिड और कीटोनजोले है, एजुकेशनिक एसिड है वह आपके हेयर स्कैल्प में तेल को कंट्रोल करती है और जो Ketoconazole है यह आपके फंगल इनफेक्शंस को बढ़ाने से रोकता है।
इसके प्राइस और क्वांटिटी की बात करें तो यह Anti Dandruff Shampoo आपको 409 रुपए में मिलती है और इसका क्वांटिटी आपको 100 ml मिल जाता है इसे इस्तेमाल करना बिल्कुल बाकी सारे शैंपू की तरह ही आसान है। आप चाहे तो इसे बताए गए मात्रा में डायरेक्ट अपने स्कैल्प पर मसाज कर सकते हैं, या फिर इसे आप पानी में डाइल्यूट करके भी इस्तेमाल कर सकते हैं, यह दोनों ही स्थितियों में आपको बराबर फायदा पहुंचाएगा।
9. Selsun Shampoo

Selsun shampoo एक Anti Dandruff Shampoo है जो की डर्मेटोलॉजिस्ट अप्रूव्ड शैंपू है, फिर से मैं आपको यही कहूंगी कि यह शैंपू भी बालों में होने वाले एक्सेस ऑयलइनेस को निकाल करके उसे कंट्रोल करता है और आपके बालों में होने वाले डैंड्रफ को भी रिमूव करता है बालों में डैंड्रफ अधिकांश आपके स्कैल्प में ज्यादा तेल की मात्रा हो जाने से होने लगती है या फिर किसी प्रकार का आपको स्किन डिजीज है जैसे डर्मेटाइटिस सोरायसिस इन सभी स्थितियों में इस selsun शैंपू का इस्तेमाल किया जाता है।
यह आपको मार्केट में दो पैकेजिंग में देखने को मिल सकता है वैसे चार प्रकार के क्वांटिटी में मार्केट में अवेलेबल है 30, 60, 120 और 200 ml की मिल जाता है 60 ml की क्वांटिटी वाली शैंपू आपको 254 रुपए में मिल जाती है आप अपने अकॉर्डिंग कोई सा भी पैक इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह शैंपू दो प्रकार से आपके डैंड्रफ को ठीक करता है, पहले यह की, यह आपके स्कैल्प में एक्स्ट्रा ऑयलइनेस को निकाल करके हटता है और दूसरा आपके फंगल इन्फेक्शन को ठीक करता है, चाहे वह सोरायसिस हो या शबरीक डर्मेटाइटिस हो, यह दोनों ही प्रकार की समस्याओं को ठीक करने की क्षमता रखता है। इसे आपको बाकी Anti Dandruff Shampoo की तरह ही इस्तेमाल करना है बस इसे लगाते वक्त आपको तीन से चार मिनट तक अपने बालों में लगा हुआ छोड़ देना है ताकि इस शैंपू के प्रॉपर्टीज आपके इनफेक्टेड एरिया को अच्छे से ठीक कर सके, ध्यान रखें कि यह शैंपू आपकी आंखों में न जाए आपकी आंखों को नुकसान या जलन हो सकता है।
Anti Dandruff Shampoo के बारे में अक्सर लोगों द्वारा पूछे गए सवाल (FAQ’S)
1. एंटी डैंड्रफ शैंपू क्या काम करता है?
जी हां अगर आप एक अच्छा Anti Dandruff Shampoo इस्तेमाल करते हैं तो वह आपको जरूर काम करके दिखाता है, आपको हमेशा एक अच्छे एंटी डैंड्रफ शैंपू का चुनाव करना चाहिए, ध्यान रखें अगर वह शैंपू आपके डर्मेटोलॉजिस्ट या हेयर स्पेशलिस्ट आपको सजेस्ट करते हैं तो वह और भी ज्यादा अच्छा होगा आपके लिए।
2. Dercos विरोधी रूसी शैम्पू के दुष्प्रभाव क्या हैं?
Dercos Anti Dandruff Shampoo के साइड इफेक्ट आपको देखने को मिल सकते हैं, जैसे की आपके बालों में काफी खुजली हो सकती है आपकी बालों की सतह में जलन महसूस हो सकता है, इस टाइप के समस्या अगर आपको इस शैंपू को इस्तेमाल करने पर आ रही है तो हो सकता है यह शैंपू आपको सूट ना कर रहा हो, वैसे इस शैंपू के साइड इफेक्ट काफी कम देखने को मिले हैं।
3. बालों में डैंड्रफ होने का मुख्य कारण क्या है?
वैसे तो बालों में डैंड्रफ होने का मुख्य कारण बताना काफी मुश्किल है क्योंकि डैंड्रफ कई कारण की वजह से हो जाते हैं परंतु जो सबसे ज्यादा मुख्य कारण देखा गया है वह ओवर ऑइली स्कैल्प के कारण हो सकता है और इस ओली स्कैल्प के कारण आपकी स्किन में फंगल इंफेक्शन पैदा हो जाता है जिसके कारण होता डैंड्रफ और भी ज्यादा बढ़ सकता है, जिससे मोटे-मोटे और बड़े-बड़े पपड़ी निकलकर बाहर आते हैं डैंड्रफ के रूप में।
4. डैंड्रफ कितने प्रकार के होते हैं?
डैंड्रफ दो प्रकार के होते हैं पहले ड्राई डैंड्रफ और दूसरा ग्रेसी या ओली डैंड्रफ यह दोनों प्रकार के डैंड्रफ अलग-अलग परिस्थितियों में उत्पन्न होते हैं।
5. क्या बाल बढ़ने से डैंड्रफ होता है?
जी नहीं बाल बढ़ने से कभी भी डेंड्रफ की समस्या नहीं हो सकती है डैंड्रफ होने का कारण अलग-अलग प्रकार के हो सकते हैं, जैसे कि आपके स्कैल्प में ज्यादा तेल का होना या फिर किसी प्रकार का स्किन डिजीज आपके स्कैल्प में हो जैसे, सबोरिस्टिक डर्मेटाइटिस या फिर किसी प्रकार का फंगल इन्फेक्शन यह सभी वजह से डेंड्रफ की समस्या हो सकती है, कभी-कभी डेंड्रफ की समस्या बालों को साफ नहीं रखने के कारण भी हो सकती है।
निष्कर्ष | Conclusion
इस लेख के माध्यम से मैं आप लोगों को Anti Dandruff Shampoo के बारे में जानकारी देने की कोशिश की है, कई प्रकार के Anti Dandruff Shampoo आपको इस लेख में देखने को मिल गए होंगे, आप अपनी परीस्थिति के हिसाब से इनमें से कोई सा भी शैंपू इस्तेमाल कर सकते हैं सभी शैंपू टर्मिनोलॉजिस्ट टेस्टेड है पर फिर भी आप इसे इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर के सलाह जरूर ले, अगर आप लोगों को कुछ नया सीखने और जानने को मिला है जो आपके लिए फायदेमंद है, तो मुझे इस लेख में कमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद!